*रूपम लोखंडे ने 94% अंक हासिल कर समाज और स्कूल का मान बढ़ाया*

*शत प्रतिशत रहा शिवम पब्लिक स्कूल भैंसदेही का परिणाम*

भैंसदेही ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम मालेगाव निवासी शिक्षक सहादेव लोखंडे व कुनबी समाज महिला संगठन की ब्लॉक अध्यक्षा श्रीमती सत्यदेवी लोखंडे के पुत्र रूपम लोखंडे ने माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश, के शिवम पब्लिक स्कूल भैंसदेही में अध्ययन कर 94% अंक हासिल कर माता-पिता व गांव सहित समाज, स्कूल का मान बढ़ाया है। इनकी इस उपलब्धि पर कुनबी समाज संगठन ब्लॉक भैंसदेही बधाई शुभकामनाओं सहित इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है रूपम लोखंडे ने दसवीं क्लास में अंग्रेजी माध्यम से 94%, 500/470, गणित में 100 में से 99 अंक हासिल कर भैंसदेही ब्लॉक में प्रथम स्थान प्राप्त किया जिला स्तर पर भी टॉपर की लिस्ट में अपना स्थान बनाया।
10 वी एवं 12 वी के बच्चों द्वारा अच्छे रिजल्ट बनाने पर शिवम पब्लिक स्कूल संचालक कमलकिशोर वाघमारे तथा प्राचार्य मिस कु.सोनू मालवी के द्वारा उनके निवास स्थान पर जाकर बधाई देते हुए उनके मंगल भविष्य की कामना की, साथ ही पालकों के साथ मिलकर बच्चों को प्रोत्साहित भी किया गया। इसी प्रकार                                                            द्वितीय स्थान पर कु. प्रेरणा साकरे पिता प्रदीप साकरे के द्वारा अंग्रेजी माध्यम से  92 % अंक लाकर ब्लाक में भी दूसरा स्थान बनाया है। तृतीय स्थान पर लक्छित घोड़की पिता अखिलेश घोड़की द्वारा अंग्रेजी माध्यम से  91.4%अंक लाकर ब्लाक में तीसरा  स्थान प्राप्त किया है। तथा हायर सेकेंडरी 12 वी क्लास में तलहा सिद्दीकी पिता शाकिर सिद्दीकी द्वारा अंग्रेजी माध्यम से  78.4%अंक लाकर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।                                               द्वितीय स्थान पर यजल कुबड़े पिता प्रभाकर  कुबड़े के द्वारा अंग्रेजी माध्यम से  77% अंक लाकर  दूसरा स्थान बनाया है।                    
 तृतीय स्थान पर पलक राठौर पिता मुकेश राठौर द्वारा अंग्रेजी माध्यम से 75.8% अंक लाकर  तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
 जिसके लिए पूरे शिवम् पब्लिक स्कूल परिवार द्वारा, छात्र-छात्राओं सहित पालको को बधाइयां शुभकामनाएं प्रेषित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।