परस्पर हितों से तय होंगे भारत-मालदीव के रिश्ते :एस जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर को कूटनीतिक भाषा में बखूबी समझा दिया है कि क्यों दोनों देशों को एक-दूसरे के हितों का ध्यान रखना होगा। मूसा दो दिवसीय दौरे पर नई दिल्ली आए हैं, गुरुवार को उनकी जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता हुई। दोनों तरफ से बताया गया है कि विदेश मंत्रियों की बैठक में द्विपक्षीय संबंधों के साथ ही क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तार से बात हुई है।बता दें कि मालदीव में सत्ता परिवर्तन के बाद मोहम्मद मुइज्जू की अध्यक्षता में नई सरकार का गठन हुआ है। राष्ट्रपति मुइज्जू चीन समर्थक हैं और सत्ता में आने से पहले से ही वह भारत विरोधी गतिविधियों को हवा देते रहे हैं। उनके सत्ता में आने के बाद चीन की सक्रियता भारत के लिए बेहद अहम इस छोटे से द्वीप देश में बढ़ गई है।विदेश मंत्री जमीर के साथ हुई बैठक को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा कि बेहद करीबी पड़ोसी होने की वजह से हमारे रिश्तों का विकास आपसी हितों व एक दूसरे की संवेदनाओं का ख्याल रखने से होगा। जहां तक भारत का सवाल है तो हमारे लिए पड़ोसी प्रथम और सागर (क्षेत्र में सभी की सुरक्षा व संपन्नता) नीति ही आधार है। मुझे उम्मीद है कि आज की बैठक से कई क्षेत्रों में हमें एक-दूसरे के विचारों को समझने का मौका मिलेगा।


छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामेदार चर्चा, साय ने गिनाईं पिछली सरकार की नाकामियां
मंदिरों से निकले फूलों का कमाल: रीवा में तैयार हो रहा इको-फ्रेंडली गुलाल
घुसपैठ का खुलासा: फर्जी दस्तावेज बनवाकर रह रहे थे 5 अफगानी, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
गौशालाओं के विस्तार और नई योजनाओं का संकेत
प्रेम विवाह का खौफनाक अंजाम: गुस्साए पिता ने JCB चलाकर दामाद का मकान तोड़ा
न निवेश आया, न रोजगार सृजन—सरकारी दावों पर सवाल
36 बंदियों ने की आत्महत्या, जेल व्यवस्था पर गंभीर सवाल
200 बच्चों के नाम पर 400 थाली मध्यान्ह भोजन का बिल