मध्यप्रदेश नगर निगम, नगर पालिका अधिकारी कर्मचारी संघ ने वृद्धाश्रम में बांटे फल

सारनी/बैतूल। मध्यप्रदेश नगर निगम, नगर पालिका अधिकारी कर्मचारी संघ के तत्वावधान में बुधवार 31 मई को जिले के विभिन्न निकायों में वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को फल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
मध्यप्रदेश नगर निगम, नगर पालिका अधिकारी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रमेश पांसे एवं अन्य पदाधिकारियों ने बैतूल स्थित वृद्धाश्रम(मातोश्री सेवाधाम ग्राम उड़दन) में बुजुर्गों को फल वितरण किया। इसी तरह सारनी स्थित बाबा मठारदेव वृद्धाश्रम में जिला महामंत्री राजेश वागद्रे, जिला सचिव दिलीप भालेराव, जिला संगठन सचिव प्रहलाद देशमुख समेत अन्य पदाधिकारियों ने वृद्धों को फल वितरण किए। इस अवसर पर बैतूल के कार्यक्रम में शुभम लोखंडे, सहायक ग्रेड 3, ओमप्रकाश साहू सहायक राजस्व निरीक्षक, निलेश आर्य कंपाउंडर, वासुदेव भूषण, योगेश गवांडे कंप्यूटर ऑपरेट एवम् अन्य संघ के सदस्य गण उपस्थित थे।