अहमदाबाद | अहमदाबाद से मुंबई के बीच वंदे भारत ट्रेन शुरू हुई तब से आवारा पशुओं की समस्या सबसे बड़ा सिरदर्द बन गया था| ऐसी घटनाओं से रोकने के लिए रेल प्रशासन वंदे भारत ट्रेन के ट्रेक को सुरक्षित करने के लिए प्रोटेक्शन वॉल बना रहा है| अहमदाबाद से मुंबई की ओर जाने वाले वंदे भारत ट्रेन के रूट पर प्रोटेक्शन वॉल लगाई जा रही है| इस वॉल के कारण आवारा पशु ट्रेक पर नहीं जा पाएंगे| इसके अंतर्गत अब तक अहमदाबाद से वडोदरा तक प्रोटेक्शन वॉल का काम पूरा भी हो चुका है| वडोदरा से आगे प्रोटेक्शन वॉल लगाने की कार्यवाही चल रही है| यह प्रोटेक्शन वॉल लोहे की और ऊंची है| प्रोटेक्शन वॉल के लगने से कोई भी आवारा पशु रेलवे ट्रेक तक नहीं पहुंच पाएगा और ट्रेन में सवार यात्री भी सुरक्षित रहेंगे| गौरतलब है कि 30 सितंबर 2022 को अहमदाबाद से मुंबई के बीच वंदे भारत ट्रेन सेवा शुरू हुई थी| जिसके बाद से अब तक कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं| और यह दुर्घटनाएं पशुओं के टकराने की वजह से हुई| 6 अक्टूबर को गांधीनगर से मुंबई के लिए जा रही वंदे भारत ट्रेन के साथ पहली दुर्घटना अहमदाबाद के वटवा रेलवे स्टेशन के निकट हुई थी| 7 अक्टूबर को आणंद स्टेशन पर एक गाय ट्रेन से टकराई गई थी| ट्रेक पर गाय को देखते हुए ड्राइवर ने स्पीड कंट्रोल करने का प्रयास किया था, लेकिन गाय काफी निकट होने की वजह से वह ट्रेन से टकरा गई| 8 अक्टूबर को आणंद और बोरियावी कणजरी के बीच एक गाय ट्रेन से टकरा गई थी| 29 अक्टूबर को वलसाड के निकट वंदे भारत ट्रेन के साथ दुर्घटना हुई थी| 8 नवंबर को आणंद में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई थी| यह घटना आणंद के भालेज ऑवरब्रिज के निकट हुई थी| 1 दिसंबर को वलसाड के संजाण और उदवाडा के बीच दुर्घटना हुई थी| वंदे भारत ट्रेन के साथ लगातार हो रही दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए अब प्रोटेक्शन वॉल बनाई जा रही है| फिलहाल प्रोटेक्शन वॉल अहमदाबाद से वडोदरा तक बन चुकी है और आगे के रूट पर काम चल रहा है|