जनजातीय बहुल गांवों के घरों में पहुंचने लगा है नल से जल
रायपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई हर घर नल से जल योजना का लाभ छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले जनजातीय परिवारों को मिल रहा है। कोरिया जिले के जनजातीय बहुल 12 गांवों के हर घर में नल से जल पहुंचाया जा रहा है।
ग्राम दुर्गापारा की नीता पण्डो और कई महिलाओं ने बताया कि हम लोगों को रोजाना जंगल और उबड़खाबड़ रास्ते से गुजरते हुए लगभग 2 किलोमीटर दूर कतकहिया नाला, केतकी झरिया से पानी भरने जाना पड़ता। गांव में कोई भी हैण्डपम्प नहीं होने के कारण पानी के लिए अत्याधिक परिश्रम करना पड़ता था, घरों में अब नल पहुंचने से यह दिक्कत दूर हो गई है। उन्होंने बताया कि कई बार परिवार के लोगों को झरिया का पानी से उल्टी-दस्त सहित कई प्रकार की बीमारियों का सामना करना पड़ता था और ईलाज के लिए अस्पताल भी जाना पड़ता था अब घरों में शुद्ध जल मिलने से काफी सुविधा हो गई है। घर परिवार के लोग भी स्वस्थ हैं।
गौरतलब है कि कोरिया जिला प्रशासन द्वारा विशेष पहल कर इन जनजातीय बहुल में नलजल योजना तैयार की गई। इस नल जल योजना के माध्यम से सुरमी, डकईपारा, खैरी, सोरगा, दुर्गापारा, जगदीशपुर, विक्रमपुर, कांटों, ओड़गी, हर्रीडीह, अमहर और खोड़र के 1400 से अधिक घरों में साफ और शुद्ध पेयजल मिलने लगा है।


आखिर राजपाल यादव को जमानत मिल ही गई, जानिए कितने करोड़ जमा करने पड़े
Mahtari Vandan Yojana: इस जिले में महिलाओं को नहीं मिल रहा महतारी वंदन योजना का पैसा! निगम में की शिकायत
CG News: नई टीम के गठन के बाद बीजेपी संयुक्त मोर्चा की बड़ी बैठक, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर, CM साय भी हुए शामिल
एलएनसीटी विश्वविद्यालय प्रशासन की निरंतर जागरूकता कार्यक्रम चलाने की प्रतिबद्धता
नौरादेही टाइगर रिजर्व में मिला मरा हुआ बाघ, दो दिन से एक ही जगह मिल रही थी लोकेशन