नगर परिषद अध्यक्ष ने विकास कार्यों का किया भूमिपूजन 

भैंसदेही:- नगर के मां पूर्णा में वार्ड में स्थित फूटा तालाब व घरों से निकलने वाले पानी की निकासी दुरुस्त करने नपाध्यक्ष ने नवीन विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।नगर परिषद अध्यक्ष मनीष सोलंकी ने चर्चा के दौरान बताया कि नगर के वार्ड क्रमांक 11 में स्थित फूटा तालाब का लगभग 35 लाख रुपए लागत से तालाब का सौंदर्यीकरण किया जायेगा साथ ही घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी को दुरस्त करने नाली निर्माण कार्य लगभग 28 लाख रुपए की लागत से किया जायेगा जिसका भूमिपूजन नगर परिषद के पार्षदगण व वार्डवासियों की उपस्थिति में किया गया। उन्होंने आगे कहा कि पार्षदों एवं नगरवासियों की मंशानुरूप ही नगर में विकास कार्य किए जा रहे हैं जो निरंतर चलते रहेंगे साथ ही भैंसदेही नगर परिषद को नम्बर वन शहर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाउपाध्यक्ष देवीसिंह ठाकुर,पार्षद ब्रह्मदेव पटेल,युवा मोर्चा अध्यक्ष संतोष पाल,पार्षद जयसिंग कापसे,कृष्णा पिपरदे,भाजपा नेता गोलू राठौर,डॉ हरिकिशोर खंडाइत दिनेश राठौर समेत जनप्रतिनिधिगण व वार्डवासी उपस्थित रहे।