शहर की कृषि उपज मंडी में शुरू हुई सोयाबीन की आवक
*शहर की कृषि उपज मंडी में शुरू हुई सोयाबीन की आवक*
भैंसदेही शहर की कृषि उपज मंडी में मंगलवार से सोयाबीन की आवक शुरू हो गई है। बारिश होने के कारण मंडी में सोयाबीन की आवक कम होने के आसार थे, लेकिन इसके बाद भी मंगलवार को मंडी में करीब 10 क्विंटल सोयाबीन की आवक रही। साथ ही भाव भी चार हजार रूपये के आसपास मिला। मंडी निरिक्षक श्रीराम धोटे के अनुसार अभी तक सोयाबीन की आवक में कमी आ सकती है। दीपावली के बाद सोयाबीन की आवक बढ़ सकती है। मंडी में सोयाबीन बेचने आए किसानों ने बताया सोयाबीन की फसल पककर तैयार होने के बाद लगातार बारिश हो रही थी। इसके कारण किसानों को नुकसान हो रहा है। इस समस्या के कारण ही किसान जल्द से जल्द सोयाबीन बेच रहे हैं, ताकि रबी फसल के लिए लगने वाली लागत का इंतजाम कर सके। किसानों ने बताया पिछले दो साल पहले सोयाबीन के भाव अच्छे मिल रहे थे, लेकिन इस बार किसानों को करीब 4 हजार रूपये तक ही भाव मिले हैं। सोयाबीन के अलावा अन्य फसलों की आवक भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है। कृषि प्रबंधन का कहना है कि सोयाबीन के अलावा मक्का सहित अन्य फसलों की खरीदी मंडी में होती है। अभी फिलहाल किसान सोयाबीन, मक्का लेकर पहुंच रहे है। अन्य फसलों की भी शीघ्र आवक शुरू होने की संभावना है।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
जिला अस्पताल मे खुलेआम पैसों की मांग, पैसे नहीं दिए तो जच्चा बच्चा को जननी ने नहीं छोड़ा घर
तेज रफ्तार स्कार्पियो ने साईकिल सवार बुजुर्ग को उड़ाया
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी