हार्डी संधू और परिणीति चोपड़ा की फिल्म कोड नेम तिरंगा का टीजर रिलीज कर दिया गया है। 45 सेकंड के इस टीजर में हार्डी और परिणीति बिल्कुल डिफरेंट अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म में परिणीति चोपड़ा एक रॉ एजेंट की भूमिका निभा रही हैं, जिसमें वो कई देशों में मिशन पर जाती दिखेंगी। फिल्म 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में परिणीति और हार्डी के अलावा शरद केलकर, दिब्येंदु भट्टाचार्य, रजित कपूर, शिशिर शर्मा, सब्यसाची चक्रवर्ती और दीश मारीवाला जैसे एक्टर भी अहम भूमिका निभाएंगे। कोड नेम तिरंगा के अलावा परिणिती जल्द ही सूरज बड़जात्या की अपकमिंग फैमिली फिल्म ऊंचाई में भी नजर आएंगी