अलसी का तेल अलसी के बीजों से बनाया जाता है |  अलसी के तेल में औषधीय गुण पाए जाते हैं |  इसमें ओमेगा -3 फैटी एसिड, हेल्दी प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम और कैल्शियम सहित मिनरल और फेनोलिक यौगिक होता है |  अलसी के बीज  अपने कई स्वास्थ्य लाभों के लिए जाने जाते हैं |  ये कैंसर और डायबिटीज जैसी कई स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को कम करने में मदद करता है |  इसमें प्रोटीन और फाइबर की भरपूर मात्रा भूख कम करने और वजन को कंट्रोल करने में मदद करती है |  अलसी  का तेल केवल स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है |  आप कुकिंग के लिए भी इस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं |  

कैंसर के खतरे को कम करता है

अलसी के तेल में लिनोरबिटाइड्स होते हैं |  ये कैंसर से लड़ने और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाने जाते हैं |  ये स्तन कैंसर के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है |  अलसी के तेल में मौजूद अल्फा लिनोलिक एसिड कैंसर कोशिकाओं के विकास को धीमा करने और इन्हें मारने में मदद करता है |

 सूजन कम करता है

अलसी के तेल में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है |  ये सूजन को कम करने में मदद करता है |  अलसी के तेल का इस्तेमाल करने या अलसी का सेवन करने से शरीर की किसी भी तरह की सूजन से छुटकारा मिल सकता है |

हृदय को स्वस्थ रखता है

अलसी के तेल के सप्लीमेंट शरीर में ओमेगा 3 फैटी एसिड को बढ़ाते हैं |  ये कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है |  ये हृदय के लिए बहुत फायदेमंद है |  ये हृदय से जुड़ी बीमारियों को रोकने में मदद करता है |

आंत के स्वास्थ्य को बनाए रखता है

अलसी के तेल में लैक्सेटिव गुण होते हैं |  ये कब्ज को कम करने में काफी मदद करते हैं |  अध्ययनों के अनुसार अलसी का तेल कब्ज और दस्त को कम करने में मदद करता है |

वजन घटाने में मदद करता है

अलसी में फाइबर होता है |  अलसी का तेल भूख को कम करने में मदद करता है |  इससे आपको देर तक भरा हुआ महसूस करते हैं |  ये अनावश्यक खाने से रोकता है |  इससे आप भोजन का सेवन कम करते हैं |  इस प्रकार ये वजन घटाने में मदद करता है |

बालों के लिए

अलसी के तेल में विटामिन और मिनरल्स होते हैं |  ये बालों के लिए बहुत जरूरी पोषक तत्व हैं |  इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है |  ये बालों को मजबूत और चमकदार बनाने में मदद करता है |