मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने माँ चन्द्रहासिनी की पूजा-अर्चना की
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिले के चंद्रपुर में विराजित माँ चन्द्रहासिनी मंदिर में देवी माँ के दर्शन के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री साय ने मंदिर में माँ चन्द्रहासिनी के दर्शन कर विधिविधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर जांजगीर-चांपा सांसद कमलेश जांगड़े, जिला पंचायत सदस्य टिकेश्वर गबेल, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, पुलिस अधीक्षक सुअंकिता शर्मा सहित अन्य विभिन्न क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और श्रद्धालुगण उपस्थित थे।


देश को मिलेगा एक और बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट
जर्जर अदालतों की हालत पर हाईकोर्ट का कड़ा रुख, सरकार को नोटिस
कपास MSP योजना में बड़ी राहत, सरकार ने CCI को 1,718.56 करोड़ रुपये जारी करने को मंजूरी दी
शराब को लेकर हुए झगड़े ने लिया गंभीर रूप