देश को मिलेगा एक और बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट
लखनऊ|उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आगामी 28 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के प्रस्तावित लोकार्पण को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया. मुख्यमंत्री के इस वक्तव्य के पश्चात जनपद गौतमबुद्ध नगर में एयरपोर्ट लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं|
सभी विभागों को दिए गए निर्देश
इसी क्रम में, दिनांक 17 मार्च 2026 को नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट सभागार में जनपद के सभी संबंधित विभागों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और विभिन्न जिम्मेदारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. सभी विभागों को अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध एवं प्रभावी निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए|
‘उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का विषय’
इस अवसर पर जेवर विधायक ने कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण न केवल जेवर बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए गर्व का विषय है. उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट के लोकार्पण कार्यक्रम को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ग्राम स्तर पर लोगों को जोड़ने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है, जिससे यह आयोजन जन-उत्सव का रूप ले सके|
उन्होंने आगे कहा कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट क्षेत्र के विकास को नई दिशा देगा और रोजगार, निवेश तथा आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व वृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेगा|


असलम चमड़ा मामले पर गरमाई राजनीति, रामेश्वर शर्मा और विश्वास सारंग के बयान
शक्ति अवार्ड 2026 सम्पन् , न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला ने किया नारी शक्तियों का सम्मान
राज्यसभा को लेकर हलचल तेज: दिग्विजय सिंह का नाम आगे, पटवारी का इंकार
ऑल-टाइम लो पर रुपया, 19 पैसे टूटकर 93.08 तक लुढ़का
नशे के कारोबार पर वार, रायगढ़ में अफीम उगाने वाला पकड़ा गया
वर्ल्डवाइड 200 करोड़ क्लब में ‘धुरंधर 2’, रचा नया इतिहास
ठेकों को लेकर शराब व्यापारियों का दबाव, आबकारी विभाग पर ब्लैकमेल जैसे हालात