भाजपाईयों ने मल्लिकार्जुन खड़गे का फूंका पुतला
*भाजपाईयों ने मल्लिकार्जुन खड़गे का फूंका पुतला*
भैंसदेही:-कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के महाकुंभ पर दिए गए बयान से विवाद गहराता जा रहा है।भाजपा ने इसे सनातन धर्म का अपमान बताते हुए विरोध जताया है।भैंसदेही में भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार दोपहर खड़गे का पुतला दहन कर उनके इस्तीफे की मांग की।वरिष्ठ भाजपा नेता अनिलसिंह ठाकुर ने चर्चा के दौरान कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष का बयान राष्ट्रविरोधी व धर्म विरोधी है जो कांग्रेस व उसके नेताओं की घृणित मानसिकता को दर्शाता हम भगवान से इनको सद्बुद्धि मिले ऐसी प्रार्थना करते है।पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष केसर लोखंडे,नपाध्यक्ष मनीष सोलंकी,महामंत्री दिलीप घोरे,महामंत्री दिनेश पटेल,पार्षद ब्रह्मदेव पटेल,भाजपा नेता राजू कुंभारे,युवा मोर्चा अध्यक्ष संतोष पाल, बंटी आर्य,डॉ अभिषेक मिसर,पूर्व पार्षद गोलू राठौर, डॉ अरुण किरार,सतीश मालवीय,शंकर राय,राजा गवांडे,रंगीलाल मसराम,प्रदीप धुले,करीम नेता समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में
वंदे मातरम विवाद गरमाया: उज्जैन इमाम बोले– ‘हिंदू और गैर-हिंदू स्कूलों से लें विदाई’
मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में छात्रा की मौत पर बवाल, पुलिस से छात्रों की झड़प
ट्रेडिंग कारोबारी से लूट मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2 आरोपी पुलिस जवानों को नौकरी से किया बर्खास्त
CG High Court: 38 साल पुराने दवा प्रकरण में राज्य सरकार की अपील खारिज, आरोपियों के बरी होने को हाई कोर्ट ने माना सही
Dhamtari Accident: कोबरा बटालियन के 4 जवानों की दर्दनाक मौत
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?