फिल्म 'हनुमान' की वर्ल्डवाइड कमाई पहुंची 300 करोड़ पार
प्रशांत वर्मा निर्देशित और तेजा सज्जा अभिनीत फिल्म 'हनुमान' बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रही है। 12 जनवरी को रिलीज हुई ये कम बजट की फिल्म दर्शकों से भरपूर प्यार पा रही है। 'मेरी क्रिसमस', 'गुंटूर कारम' और 'फाइटर' जैसी फिल्मों के सामने इस फिल्म का जादू कम नहीं हुआ। सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी इस फिल्म को खूब दर्शक मिल रहे हैं और यही वजह है कि फिल्म के खाते में एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई है।वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में 'हनुमान' 300 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। इस बात की जानकारी खुद तेजा सज्जा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साझा की। उन्होंने फिल्म का एक पोस्टर साझा कर बताया कि महज 25 दिनों के अंदर 'हनुमान' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 300 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने खास कैप्शन लिखते हुए दर्शकों का आभार जताया है।तेजा सज्जा ने लिखा है, 'हम 300 करोड़ रुपये तक पहुंच गए हैं, लेकिन मैं आप सभी 3000 लोगों को प्यार करता हूं। आप सभी की बदौलत ये सपना सच हो सका है।' तेजा सज्जा के इस पोस्ट पर यूजर्स की खुशी भी देखने वाली है। फिल्म की इस सफलता पर हर कोई अभिनेता को बधाई दे रहा है। घरेलू बॉक्स ऑफिस की बात करें तो आकंड़ों के मुताबिक अब तक ये फिल्म 191.43 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है।दर्शकों को अब इस फिल्म के दूसरे पार्ट का इंतजार है। मालूम हो कि प्रशांत वर्मा 'हनुमान' के सीक्वल 'जय हनुमान' का एलान कर चुके हैं। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन से (22 जनवरी 2024) सीक्वल पर काम भी शुरू हो चुका है। सीक्वल को लेकर तेजा सज्जा ने कहा कि यह फिल्म पूरी तरह भगवान हनुमान पर आधारित होगी। वे इस फिल्म का हिस्सा 'हनुमैन' के रूप में हो सकते हैं।


स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर