महिलाओं ने निकाली कावड़ यात्रा, भगवान शिव का किया अभिषेक
*महिलाओं ने निकाली कावड़ यात्रा, भगवान शिव का किया अभिषेक*
भैंसदेही मां पूर्णा की नगरी वार्ड पोखरनी से मातृशक्तियों द्वारा कावड़ यात्रा निकाली गई। कावड़ यात्रा में शामिल महिलाओं ने माँ पूर्णा उद्गम स्थल काशीतालाब पहुंचकर कावड़ में जल भरा और बैंडबाजे के साथ यात्रा शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए प्राचीन मंदिर शिव मंदिर भगवान सिद्धेश्वर भोलेनाथ मंदिर पहुंची, जहां भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया गया। यात्रा के दौरान महिलाओं ने भजनों पर झूमते भी नजर आई। गौरतलब रहे कि श्रावण मास चल रहा है। श्रावण मास भगवान शिव को अतिप्रिय है। जो भी श्रद्धालु भगवान शिव का अभिषेक करता है, उसके सारे कष्ट दूर हो जाते है। यहीं वजह है कि शहर में कावड़ यात्रा निकाली जा रही है। कावड़ यात्रा में महिलाएं, बच्चे और पुरूष मा पूर्णा का उद्गम स्थल काशी तालाब का जल भरकर भगवान शिव का अभिषेक कर रहे है।


PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
जिला अस्पताल मे खुलेआम पैसों की मांग, पैसे नहीं दिए तो जच्चा बच्चा को जननी ने नहीं छोड़ा घर
तेज रफ्तार स्कार्पियो ने साईकिल सवार बुजुर्ग को उड़ाया
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल