*आनंद उत्सव में महिलाओं ने परंपरागत खेलों का उठाया आनंद*

*मुलताई।*✍️ विजय खन्ना

आध्यात्म विभाग द्वारा आयोजित किए जा रहे आनंद उत्सव के तहत शनिवार को उत्कृष्ट स्कूल के खेल मैदान पर महिलाओं
की खेल सहित अन्य विधाओं की प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। नगर पालिका के तत्वाधान में आयोजित स्पर्धाओं में महिलाओं ने उत्साह के साथ उपस्थिति दर्ज कराते हुए परंपरागत खेलो का आनंद उठाया। स्पर्धाओं ने अव्वल आने वाली महिलाओं को पुरस्कृत भी किया गया। आनंद उत्सव का शुभारंभ एसडीएम हरसिमरनप्रीत कौर, नपा के जीआर देशमुख,बीआरसी आशीषचंद्र शर्मा,पूर्व नपा उपाध्यक्ष रेखा शिवहरे की उपस्थिति में हुआ। एसडीएम कौर ने उत्सव के बारे में जानकारी देते हुए कहा परंपरागत खेलों को सभी भूलते जा रहे हैं। खेल जीवन का हिस्सा है। इसके माध्यम से मानसिक तनाव को दूर किया जा सकता है। इसके बाद महिलाओं ने भजन प्रस्तुत किए। रामायण भजन मंडल की संगीता सोनी सहित अन्य महिलाओं ने मधुर भजन प्रस्तुत किया। भजन के बाद खेल शिक्षिका रश्मि बाथरे,कामना साबले, रविप्रकाश जैन और भागचंद अहिरवार के
मार्गदर्शन में रस्सा खींच स्पर्धा हुई। जिसमें रानी लक्ष्मी बाई ग्रुप विजेता रहा। 50 मीटर दौड़ ने वंदना मोरे,लता बचले ने प्रथम,रजनी परिहार और सुनीता गुजरे ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कुर्सी दौड़ में गीता साहू ने पहला,मीना मूलक ने दूसरा और सुनीता पराड़कर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अन्य स्पर्धा भी आयोजित की गई। स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को पूर्व नपा  उपाध्यक्ष रेखा शिवहरे और एसडीएम कौर ने पुरस्कृत किया।