*नागपुर नाके पर स्थित यात्री प्रतीक्षालय में थैले मे गांजा लेकर बैठी राजगढ़ निवासी महिला पकड़ाई*

*मुलताई।*✍️ विजय खन्ना

नगर के नागपुर नाके पर स्थित यात्री प्रतीक्षालय में राजगढ़ निवासी एक महिला अपने पास थैली में गांजा रखकर ठिकाने लगाने की फिराक में थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर महिला को पकड़ कर उसके पास थैले में रखा गांजा बरामद किया है। थाना प्रभारी प्रज्ञा शर्मा ने बताया शनिवार रात में नागपुर नाके पर स्थित यात्री प्रतीक्षालय में एक महिला के गांजे की थैली लेकर बैठे होने की सूचना मिली थी। सूचना पर उप निरीक्षक अश्विनी चौधरी के नेतृत्व में पुलिस बल ने दबिश देकर महिला को पकड़ा। महिला के पास सफेद थैले में  गांजा रखा हुआ था। महिला को पकड़ कर पुलिस थाने लाया और महिला मीना पति रवि सिसोदिया 34 साल निवासी ग्राम गुलखेड़ी पिपल्या रसोड़ा जिला राजगढ़ के पास रखे थैले में से 4 हजार 800 रुपए कीमत का 480 ग्राम गांजा जब्त किया। आरोपी मीना सिसोदिया के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर बैतूल न्यायालय में पेश किया है।