शादी के आठ साल बाद महिला ने दिया तीन बेटियों को जन्म
दमोह शहर के सुरेखा परिवार में शादी के आठ साल बाद महिला ने एक साथ तीन बेटियों को जन्म दिया है। तीनों बेटियों के जन्म में महज एक मिनट का अंतर है। परिवार के लोग काफी खुश हैं। उनका कहना है कि एक साथ मां लक्ष्मी,सरस्वती और दुर्गा का उनके घर आगमन हुआ है। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।दमोह निवासी शरद सुरेखा की पत्नी श्वेता उर्फ नीलू ने रविवार दोपहर जिला अस्पताल में एक साथ तीन बेटियों को जन्म दिया है। एक बच्ची ने एक बजकर 33 मिनट, दूसरी ने एक बजकर 34 मिनट और तीसरी ने एक बजकर 35 मिनट पर जन्म लिया। जच्चा-बच्चा पूर्ण स्वस्थ्य हैं। हालांकि, प्रत्येक बच्ची का वजन डेढ़ किलोग्राम होने से तीनों को फिलहाल एसएनसीयू वार्ड में रखा गया है। वहां 24 घंटे नर्स और डॉक्टर देखरेख कर रहे हैं।शादी के इतने समय बाद महिला के द्वारा तीन बेटियों को जन्म देने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। परिजन इस बात से भी काफी खुश हैं कि तीन बेटियों ने एक साथ उनके घर जन्म लिया है। उनके लिए तो साक्षात मां लक्ष्मी, सरस्वती और दुर्गा का घर आगमन हुआ है।


बॉक्स ऑफिस पर छाई धुरंधर 2, वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन में नया रिकॉर्ड
Trinamool Congress की नई रणनीति, उत्तर-दक्षिण में अलग-अलग अभियान
15 हिरण और कोटरी की मौत के बाद अंधविश्वास का सहारा, वन विभाग पर सवाल
फिल्म निर्माता मधु मंटेना के घर खुशियों की दस्तक, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म
पाकिस्तानी राजनेता पर मीम्स की बौछार, धुरंधर 2 के बाद बढ़ी ट्रोलिंग
CSK के सामने मुश्किल सवाल—धोनी किस नंबर पर करेंगे बल्लेबाजी?
उल्लास महापरीक्षा में उमड़ा जनसैलाब, 25 हजार से ज्यादा लोग शामिल
रैंप पर अनीत पड्डा का स्टाइलिश अंदाज, फैंस हुए दीवाने