विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना साउथ के बड़े एक्टर्स में से एक हैं  | लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों रिलेशनशिप की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं  |रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा काफी समय से अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं  | दोनों को साथ में कई बार स्पॉट किया गया है  | इसके अलावा दोनों वेकेशन पर भी जाते रहते हैं  | हालांकि दोनों में से किसी ने कभी किसी ने इन खबरों पर रिएक्ट नहीं किया है  |
लेकिन अब दोनों की शादी की खबरें आ रही हैं  | ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों इस साल शादी करने वाले हैं  | हालांकि इस बारे में दोनों में से किसी ने भी कमेंट नहीं किया है  | लेकिन ये खबर सुनकर उनके फैंस जरूर खुश हो जाएंगे  | बता दें कि रश्मिका और विजय दोनों ही बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं और इसी वजह से दोनों ही मुंबई शिफ्ट हो गए हैं  |रश्मिका जहां मिशन मजनू फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं  | वहीं विजय फिल्म लाइगर से  |विजय और रश्मिका ने गोवा में नया साल साथ में सेलिब्रेट किया था जहां दोनों साथ में खूब एंजॉय करते दिखे थे  |