क्यों जरूरी है आम को पानी में भिगोना....
गर्मियों का मौसम शुरू होते ही, सभी आम का इंतजार करना शुरू कर देते हैं। फलों का राजा कहलाने वाला आम, खाने में इतना स्वादिष्ट होता है कि लोग इसे खाए बिना रह ही नहीं पाते। इसमें स्वाद के साथ-साथ कई पोषक तत्व भी मौदूज होते हैं। हालांकि, आपने ध्यान दिया होगा कि आम खाने से पहले अक्सर हमारी मां या दादी-नानी, आम को कुछ समय के लिए पानी में भिगोने के लिए कहती हैं, लेकिन वे ऐसा क्यों कहती हैं? क्या इसके पीछे का कारण जानते हैं आप? अगर नहीं, तो आइए हम आपको इस आर्टिकल में बताते हैं कि क्यों आम खाने से पहले इसे पानी में भिगोना जरूरी होता है।
क्यों खाने से पहले आम को पानी में भिगोना चाहिए?
आम को पानी में भिगोकर खाने से शरीर में गर्मी कम होती है। दरअसल, आम खाने से शरीर में गर्मी पैदा होती है, जिसके कारण पाचन और त्वचा से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन इसे पानी में कुछ समय के लिए भिगो देने से इस परेशानी को कम किया जा सकता है।
आम में फाइटिक एसिड पाया जाता है। यह एंटी-न्यूट्रिएंट होता है, जो शरीर में जाने पर पोषक तत्वों के अब्जॉर्पशन में बाधा डालता है। इसकी मात्रा ज्यादा होने की वजह से शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी हो सकती है। हालांकि, आम को पानी में आधे-एक घंटे के लिए भिगो देने से फाइटिक एसिड का लेवल कम किया जा सकता है, जिससे सेहत को नुकसान नहीं होता।
आज कल फल आदि को ज्यादा मात्रा में उगाने के लिए कई हानिकारक पेस्टिसाइड्स और फर्टिलाइजर्स का इस्तेमाल किया जाता है। ये आम के छिलके पर लगे होते हैं, जो खाते समय हमारे शरीर में जा सकते हैं। इसलिए भी इन्हें पानी में भिगोना जरूरी होता है, ताकि इनके ऊपर लगे हुए पेस्टिसाइड्स साफ हो जाएं।
आम में कुछ मात्रा में उसका सैप लगा होता है, जो स्किन से जुड़ी समस्याएं, जैसे- एक्ने, रैश या एलर्जी का कारण बन सकता है। आम को कुछ समय के लिए पानी में भिगोने से यह सैप कम हो जाता है और स्किन को नुकसान नहीं होता।
आम को बिना भिगोकर खाने से शरीर में गर्मी बढ़ती है, जिसकी वजह से पाचन से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए इसे कुछ समय के लिए भिगोना फायदेमंद हो सकता है। इसे भिगोने से इसके हाइड्रेटिंग गुण भी बढ़ते हैं, जो गर्मियों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।


'विशेषाधिकार' प्रस्ताव के सवाल पर मीडिया पर भड़के राहुल गांधी, लगाये गंभीर आरोप
विदिशा में बारातियों से भरी कार हादसे का शिकार, 3 लोगों की मौत, 7 गंभीर घायल
10वीं की परीक्षा आज से शुरू! एग्जाम हॉल में घुसने से पहले छात्र जरूर पढ़ें ये 5 जरूरी नियम, वरना हो सकती है परेशानी
BJP ने असम–पश्चिम बंगाल चुनाव में छत्तीसगढ़ नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी
पश्चिम बंगाल में महिला नर्स की निपाह वायरस संक्रमण के बाद मौत
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, ठंड से राहत और तापमान में बढ़ोतरी
दोस्त को ट्रेन के सामने धक्का देने के मामले में दो दोषियों को 10 साल की सजा