पिपलबर्रा गांव में जल संकट गहराया, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ---
पिपलबर्रा गांव में जल संकट गहराया, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
इंजीनियर ललित पर लापरवाही का आरोप, ठेकेदार को पुनः कार्य सौंपने की मांग

बैतूल। चिचोली विकासखंड के अंतर्गत आने वाले पिपलबर्रा गांव में जल जीवन मिशन के अधूरे कार्य और जल संकट को लेकर ग्रामीणों का सब्र जवाब दे गया। ग्रामवासियों ने शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें पीएचई विभाग के इंजीनियर ललित गुप्ता पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही ग्रामीणों ने ठेका रद्द होने के बावजूद बीते दो वर्षों से पानी की आपूर्ति कर रहे ठेकेदार को पुनः कार्य सौंपने की मांग भी की है।
ग्रामवासी रम्मू, मुन्ना, रामदयाल के अनुसार वर्ष 2020 में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पिपलबर्रा गांव में देशमुख कृषि एजेंसी शाहपुर को नल-जल योजना का ठेका दिया गया था। परंतु गांव में जलस्रोत बोरवेल न होने के कारण ठेकेदार कार्य प्रारंभ नहीं कर सका। ग्रामीणों ने बार-बार पीएचई विभाग के इंजीनियर ललित गुप्ता से संपर्क किया पर उन्होंने किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की। वर्ष 2022 में विभाग द्वारा गांव में बोर करवाया गया, लेकिन इसी बीच विभाग ने बिना कारण बताए ठेका निरस्त कर दिया। परिणामस्वरूप गांव में जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई। गांववासियों का कहना है कि उन्होंने कई बार इंजीनियर को बुलाने का प्रयास किया, लेकिन वह आज तक गांव नहीं पहुंचे। इसी दौरान पूर्व ठेकेदार ने मानवीय आधार पर दो वर्षों से अपने खर्च पर गांव में पानी की आपूर्ति जारी रखी है। ग्रामीणों ने इस प्रयास की सराहना करते हुए कलेक्टर से मांग की है कि उसे पुनः कार्य सौंपा जाए और अधूरा कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो वे सामूहिक आंदोलन करने को विवश होंगे।


लखीमपुर खीरी में ऐतिहासिक कदम, थारू समुदाय को मिली जमीन की मालिकाना हकदारी
पुलिस की कार्रवाई में पकड़े गए जुआरी, घरों से निकालकर थाना पहुंचाया
बंगाल में BJP की जीत का दावा, अमित शाह का आक्रामक अंदाज
CCTV में कैद हादसा, डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक घायल
वार्ड अध्यक्षों की सूची पर विवाद, PCC ने लिया बड़ा फैसला
MI में रोहित का सफर 15 साल का, हार्दिक ने कही दिल छू लेने वाली बात