फ्री में देखें भारत और बांग्लादेश का T20 मुकाबला, जानें कैसे
भारतीय क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच इन दिनों 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला टी20 रविवार को ग्वालियर के न्यू माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया।
भारत ने इस मुकाबले को 7 विकेट से अपने नाम किया। अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 खेला जाना है। भारतीय टीम की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर होगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस मुकाबले को कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।
लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टी20 मुकाबला कब खेला जाएगा?
भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 9 अक्टूबर, बुधवार को खेला जाएगा।
भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टी20 मुकाबला कहां खेला जाएगा?
भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टी20 मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टी20 मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?
भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस 6:30 बजे होगा।
भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टी20 मुकाबला टीवी और मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?
भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टी20 मुकाबला स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क पर देखा जा सकता है। वहीं मुकाबले की लाइव स्टीमिंग जियो सिनोमा एप पर देखी जा सकती है। मैच से जुड़ी पल-पल की अपडेट आपको दैनिक जागरण पर भी मिल सकती है।
भारत की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रियान पराग, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, जितेश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, नितीश रेड्डी, हर्षित राणा।
बांग्लादेश की संभावित प्लेइंग 11
लिट्टन दास (विकेटकीपर), तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, जेकर अली, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब, महेदी हसन, शोरफुल इस्लाम, रकीबुल हसन, परवेज हुसैन इमोन।


रश्मिका को सास से मिलेगी खास सौगात, विजय की मां सौंपेंगी खानदान की विरासत; दो परंपराओं से होगी कपल की शादी
अभ्युदय जैन केस में आरोपी मां को राहत, निचली अदालत का संज्ञान निरस्त
यूपी को ग्लोबल लॉजिस्टिक्स हब बनाने की तैयारी, कार्गो इंफ्रास्ट्रक्चर होगा मजबूत
कॉमेडियन मार्टिन शॉर्ट की बेटी कैथरीन ने खुद को मारी गोली! परिवार ने लोगों से की ये खास अपील
MP के इस बाजार में 3000 किलो खजूर बना चर्चा का विषय
नैनीताल में विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड, शूटिंग का बीटीएस वीडियो वायरल; फैंस हुए उत्साहित
Gold-Silver Price: चांदी की कीमतों में 6600 रुपये का उछाल, सोना 1.61 लाख रुपये पर पहुंचा, जानें आज का अपडेट
The Bonus Market Update: हरे निशान पर खुला घरेलू शेयर बाजार; सेंसेक्स 470 अंक चढ़ा, निफ्टी 25500 के पार