विधानसभा चुनाव के मुकाबले 10 प्रतिशत से अधिक गिरा मतदान
भोपाल । प्रदेश में लगभग पांच माह पहले हुए विधानसभा की तुलना में लोकसभा चुनाव में मतदाताओं ने निराश किया है। विधानसभा में 77.15 प्रतिशत तो लोकसभा चुनाव में 66.77 प्रतिशत निर्वाचकों ने ही मत दिया। यानी 10.38 प्रतिशत की कमी आई है। लोकसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाली विधानसभा सीटों में विधानसभा चुनाव की तुलना में हुए मतदान के विश्लेषण से यह जानकारी सामने आई है। मध्य प्रदेश में दो बड़े दल भाजपा और कांग्रेस है। विधानसभा चुनाव में भी दोनों दलों के राष्ट्रीय नेताओं ने प्रदेश स्तरीय और केंद्रीय मुद्दे उठाए थे। लोकसभा चुनाव में भी दोनों दलों के राष्ट्रीय मुद्दों में ज्यादा बदलाव नहीं रहा, फिर ऐसा क्या हुआ कि मतदान में इतनी बड़ी गिरावट आ गई।
सर्वाधिक दमोह में आई गिरावट

विधानसभा चुनाव की तुलना में इस चुनाव में मतदान में सबसे अधिक 20.83 प्रतिशत की कमी दमोह लोकसभा सीट में आई। यहां की आठ विधानसभा सीटों में मलहरा सीट छोड़ बाकी सात सीटों पर भाजपा जीती थी। दूसरी बड़ी गिरावट रीवा में 17.59 प्रतिशत रही। यहां भी सेमरिया छोड़ बाकी सभी सीटों पर भाजपा के विधायक हैं। खजुराहो में 17.19 प्रतिशत मतदान गिरा जहां की सभी आठ सीटों पर विधानसभा चुनाव में भाजपा जीती थी।


ब्रेनिक्स इंटरनेशनले स्कूल का आठवीं एव पाँचवी कक्षा का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा
विद्यालयों में छुट्टियों का शेड्यूल तय, 1 मई से गर्मी की छुट्टी शुरू
“BJP के पांच पांडव ही काफी हैं…”: ममता पर बावनकुले का करारा जवाब
एम्स अस्पताल के सामने अफरा-तफरी
रिश्वत लेकर लाभ पहुंचाने के आरोप में डबरा के पूर्व CMO पर EOW की कार्रवाई
CM देवेंद्र फडणवीस का आभार जताया, पेट्रोल-डीजल में राहत के बाद नागरिकों से की ये अपील
CM मोहन यादव करेंगे उद्घाटन, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत