मौनी रॉय अपने ब्वॉयफ्रेंड सूरज नाम्बियार के साथ 27 जनवरी को शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने गोवा में डेस्टिनेशन वेडिंग की जहां दोनों परिवार के करीबी लोग और दोस्त ही शामिल रहे। कपल ने मलयाली और बंगाली रीति-रिवाजों के साथ शादी की। शुक्रवार को मौनी और सूरज ने एक संगीत सेरेमनी का आयोजन किया। संगीत की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फंक्शन में उनके दोस्तों और करीबियों को एंजॉय करते हुए देखा जा सकता है। मौनी ने बॉलीवुड के कई टॉप गानों पर परफॉर्म भी किया। बाद में स्टेज पर उनका साथ देने के लिए सूरज भी आते हैं।
संगीत सेरेमनी में केक कंटिंग भी हुआ। इस दौरान मौनी ने गोल्डन कलर का लहंगा पहना हुआ था। उन्होंने अपने बालों को कर्ली लुक दिया। उन्होंने हैवी ज्वैलरी कैरी की और हाथों में शाखा पोला पहना है, जो कि बंगाली विवाहित महिलाएं शादी के बाद पहनती हैं। मौनी अपनी संगीत में गॉर्जियस दिख रही हैं। कपल के दोस्तों ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर यह वीडियो पोस्ट किया है जिसमें दोनों केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। उनके आस-पास रिश्तेदार और दोस्त खड़े हैं। केक काटने के वक्त मौनी और सूरज ने एक दूसरे को किस किया।