*नाईट काम्बिंग आपरेशन के तहत  पुलिस ने शनिवार रात में 7  फरार वारंटियो को किया गिरफ्तार*

मुलताई✍️ विजय खन्ना 


पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर प्रदेशव्यापी नाइट काम्बिंग ऑपरेशन के तहत पुलिस ने बीते शनिवार की रात में 7 फरार वारंटियो को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
थाना प्रभारी राजेश सातनकर ने बताया पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रदेश व्यापी काम्बिंग गश्त हेतु आदेशित किया गया था। इसके तहत बदमाशो की चेकिंग,जिला बदर किए गए बदमाशो पर दबिश,फरार स्थाई वारंटी,गिरफ्तारी वारंटी की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाकर कार्यवाही के निर्देश दिये गये थे । इस निर्देश के चलते  पुलिस अधीक्षक निश्चल एन.झारिया के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी और एसडीओपी  सुरेश पाल सिंह के मार्गदर्शन में  टीम गठित कर  शनिवार रात में  अभियान चलाया।टीम में शामिल उपनिरीक्षक नीरज खरे, रघु काकोड़े, सुनील सरयाम , सहायक उपनिरीक्षक विजय जोठे,  श्रीराम मांडवी, लक्ष्मण शाह धुर्वे, प्रधान आरक्षक सोनू ठाकुर , आरक्षक  विवेक,अरविंद,नरेंद्र, अभिषेक, विवेक,सत्येंद्र, प्रिंस ने शनिवार रात्रि में काम्बिंग गश्त कर स्थाई वारंटी,गिरफ्तारी वारंटी,निगरानी बदमाशो पर दबिश देकर 6 स्थाई वारंटी और एक  गिरफ्तारी वारंटियो को अलग अलग स्थानो से गिरफ्तार कर  न्यायालय पेश किया गया और निगरानी बदमाशो को भी जांच की गई।