दो युवकों की अशोकनगर की नदी में डूबने से मौत
अशोकनगर । होली के दिन बुधवार की शाम को ललितपुर से चंदेरी पिकनिक मनाने के लिए आए दो युवकों की बेतवा नदी में डूबने से मौत हो गई। दोनों के शव गुरुवार को मिले। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार ललितपुर के चौबियाना मोहल्ला निवासी 27 वर्षीय रूपकिशोर सोनी और 38 वर्षीय प्रशांत सोनी अपने पांच अन्य मित्रों के साथ होली के मौके पर चंदेरी आए थे। बताया जाता है कि रूपकिशोर और प्रशांत बेतवा नदी के राजघाट पुल पर ही रुक गए और मित्रों को आधा घंटे बाद चंदेरी पहुंचने की बात कही, लेकिन दोनों ही मित्र करीब एक घंटा से भी अधिक समय होने पर चंदेरी नहीं पहुंचे। पुलिस ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 7.30 बजे एक युवक का शव पुल से 100 मीटर दूर तथा दूसरे युवक का शव दो घंटे बाद पुल से 500 मीटर दूर मिला। पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों को तैरना नहीं आता था।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 मार्च 2026)
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित हुईं निशि श्रीवास
गढ़फुलझर नानकसागर में होला मोहल्ला कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छोटी बचत से बड़ा कदम, महतारी वंदन योजना से शुरू हुआ अपना व्यवसाय