सट्टा -पट्टी के साथ दो युवक गिरफ्तार, 17 हजार रुपए नगद जप्त
बिलासपुर। पुलिस ने सट्टा खिलाकर लोगों को बर्बाद करने वाले दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। सटोरियो के कब्जे से सटटा पटटी एवं नगदी रकम 17600 रूपये जप्त किए है।सिरगिटटी थाना क्षेत्र में जुआ सट्टा पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने निर्देश दिए है। इसी निर्देश के परिपालन में मुखबिर का जाल फैलाया गया है। मुखबिर की सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाईन) निमितेश सिंह के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी रजनीश सिंह द्वारा टीम तैयार कर गजरा चौक सिरगिट्टी के पास छापामार कार्यवाही की गई। यहां पर अलग-अलग स्थान से दो लोगों को सट्टा पटटी लिखते पकड़ा गया। दोनो से 17600 रूपये नगद जप्त कर थाना सिरगिटटी मे धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधि. की धारा 6(ख), 112(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्व कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया है।
आरोपी के नाम- 01 संतोष यादव पिता मनाराम यादव उम्र 38 साल
02 दीपक दास मानिकपुरी पिता स्व0 नारायण दास मानिकपुरी उम्र 37 साल दोनो निवासी, गणेश नगर नयापारा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छ0ग0


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि