मधुमक्खीयो के हमले से सोयाबीन काट रही दो महिलाये गंभीर रूप से घायल
*मधुमक्खीयो के हमले से सोयाबीन काट रही दो महिलाये गंभीर रूप से घायल*
*गंभीर हालत में जिला अस्पताल में कराया भर्ती*
*मुलताई।*✍️ विजय खन्ना
ब्लॉक के ग्राम सांडिया में शनिवार दोपहर में खेत में सोयाबीन की फसल को काट रहे लोगों पर अचानक मधुमक्खियो ने हमला कर दिया। मधुमक्खी के हमले की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला सहित दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीण नामदेव अम्बुलकर ने बताया शनिवार को खेत में सोयाबीन की फसल की कटाई का कार्य चल रहा था। अचानक मधुमक्खियो ने हमला कर दिया। इस दौरान कटाई कर रहे अधिकांश लोग भाग गए। जबकि जया पति रामा अम्बुलकर 60 साल और बाली पति नामदेव अम्बुलकर 35 साल को मधुमक्खियों ने अपनी चपेट में ले लिया। दोनों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया। जहां उपचार करने के बाद हालात गंभीर होने से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन दोनों महिलाओं को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर गए हैं। वही एक ग्रामीण को भी मधुमक्खियो ने शरीर में एक दो स्थानों पर काटा है।
*ग्राम शेरगढ़ में भी मधुमक्खियो के हमले से महाराष्ट्र के तीन लोग सहित 5 घायल*
प्रभातपट्टन ब्लाक के ग्राम शेरगढ़ में खेत में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मधुमक्खीयों के हमले से पांच लोग घायल हो गए थे। जिसमें तीन महाराष्ट्र निवासी है। शुक्रवार को ग्राम शेरगढ़ में खेत में आयोजित कार्यक्रम में शाम में अचानक मधुमक्खियो ने हमला कर दिया था। कार्यक्रम में नगर के नेहरू वार्ड निवासी कावडे परिवार और उनके यहां वर्धा महाराष्ट्र से आए मेहमान शामिल होने गए थे। अचानक मधुमक्खीयो के हमले के दौरान कार्यक्रम में मौजूद अधिकांश लोग भाग गए। लेकिन मंगेश पिता नरेश पचारे 26 साल, सोनाली पिता नरेश पचारे 16 साल और शुभम पिता किशोर सुरजूसे 24 साल तीनों निवासी वर्धा और रत्ना सूरज कावडे 42 साल,सुमन फकीरिया कावडे 65 साल मधुमक्खियों के हमले की चपेट में आने से घायल हो गए थे। सभी घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया था। जहां सभी घायलों का उपचार किया गया।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
जिला अस्पताल मे खुलेआम पैसों की मांग, पैसे नहीं दिए तो जच्चा बच्चा को जननी ने नहीं छोड़ा घर
तेज रफ्तार स्कार्पियो ने साईकिल सवार बुजुर्ग को उड़ाया
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी