दो पूर्व पोर्न स्टार को बनाया उप-मंत्री
बोगाता। कोलंबिया में पोर्न फिल्मों में काम कर चुके दो लोगों को उप-मंत्री बनाया गया है। राष्ट्रपति गुस्तावो पेत्रो ने अलेजांद्रा उमाना और जुआन कार्लोस फ्लोरियन को समानता मंत्रालय में जिम्मेदारी दी है। उमाना और फ्लोरियन अब उस विभाग को संभालेंगे जो समाज के कमजोर वर्गों को सरकारी मदद और योजनाओं का लाभ दिलाने का काम करता है। हालांकि इसे लेकर उपराष्ट्रपति फ्रांसिया मार्केज ने नाराजगी जताई है। उपराष्ट्रपति मार्केज ने कहा कि इससे सरकार की छवि खराब हो रही है। इसके अलावा ये नियुक्तियां मंत्रालय की छवि और मकसद को नुकसान पहुंचा सकती हैं। हालांकि राष्ट्रपति ने पूर्व पोर्न स्टार्स को नियुक्त करने के फैसले का बचाव किया है।


राशिफल 9 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
रेवती की बहादुरी से खुला राज, 9 पुलिसकर्मियों को हत्या के लिए फांसी की सजा
केरल में कल वोटिंग, चुनाव के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार
भारतीय रेलवे का बड़ा अपडेट: नागपुर में काम, कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
किसानों को बड़ी राहत, 41,534 करोड़ रुपये की खाद सब्सिडी मंजूर