*दो बाइक में हुई टक्कर,  एक बाइक चालक की मौत, दूसरी बाइक पर सवार पति पत्नी गंभीर*

 मुलताई ✍️ विजय खन्ना 

 नगरीय क्षेत्र में नागपुर नाके  पर दो बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एक बाइक चालक की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार  पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। 
      रविवार रात में ग्राम निंबोटी निवासी भूपेंद्र हरिदास बिंझाडे अपनी पत्नी के साथ मुलताई से ग्राम लौट रहे थे ।रात 8:30 बजे के दरमियान  नागपुर नाके पर विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही  दीपक  मुदाफले निवासी गुरु साहब वार्ड मुलताई की बाइक से उनकी बाइक की  भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दीपक मुदाफले सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तत्काल दिनेश बारंगे ने ऑटो से सरकारी अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही दीपक ने दम तोड़ दिया। जबकि भूपेंद्र एवं उनकी पत्नी को 108 एंबुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां पर दोनों का उपचार किया जा रहा है।