अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल*
*अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल*
मुलताई ✍️ विजय खन्ना
नागपुर नेशनल हाईवे पर स्थित आर डी पब्लिक स्कूल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।ग्राम
सेलगांव निवासी छोटेलाल साहू 55 साल और नाथू लाल साहू 62 साल
रविवार को जाम सावरी गए थे। जहां से बाइक पर सवार होकर ग्राम सेलगांव लौट रहे थे। रविवार शाम 6.30 बजे के दरमियान नगर से कुछ दूरी पर नेशनल हाईवे के किनारे स्थित आर डी पब्लिक स्कूल के पास अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी ।दुर्घटना में छोटेलाल और नाथूलाल को गंभीर चोट आई। घटना की सूचना पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस के ईएमटी
महेश झलिए ने मौके पर दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार देकर पायलट गुलशन की सहायता से एंबुलेंस में सवार कर दोनों घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया ।जहां दोनों घायलों का उपचार करने के बाद हालत गंभीर होने से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया है।


आतंक के साए में कूटनीति, पाकिस्तान की भूमिका पर उठे सवाल
सवाल सुनते ही नाराज हुए बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरमाया माहौल
फंसे निर्यातकों के लिए सरकार सक्रिय, पोर्ट्स को पारदर्शिता के निर्देश
भारतीय समुदाय पर भेदभाव का मामला, एचएएफ पहुंचा अदालत
वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की ग्रोथ मजबूत, वर्ल्ड बैंक का भरोसा
सत्ता विरोधी लहर के बीच विकास बना बड़ा मुद्दा, केरल में दिलचस्प मुकाबला
IPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां, एमपी में बड़ा प्रशासनिक बदलाव
लाल गेंद क्रिकेट से दूरी क्यों बना रहे हैं राशिद खान?