त्रिपुरा चुनाव - भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची
नई दिल्ली| भाजपा ने त्रिपुरा विधान सभा चुनाव के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।त्रिपुरा में होने वाले विधान सभा चुनाव में स्टार प्रचारक के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अर्जुन मुंडा, स्मृति ईरानी, किरेन रिजिजू, महेश शर्मा और संबित पात्रा चुनाव प्रचार करते नजर आएंगे।
भाजपा ने त्रिपुरा के वर्तमान मुख्यमंत्री माणिक साहा और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब के साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू को भी 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया है।
फिल्म अभिनेत्री एवं लोक सभा सांसद हेमा मालिनी , मनोज तिवारी और मिथुन चक्रवर्ती को भी त्रिपुरा चुनाव के लिए स्टार प्रचारक बनाया गया है।
पार्टी ने महेंद्र सिंह, प्रतिमा भौमिक, जिष्णु देव वर्मा, दिलीप घोष, दुष्यंत गौतम, तेजस्वी सूर्या, लॉकेट चटर्जी, शुभेंदु अधिकारी को भी अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल किया है।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 नवंबर 2025)
मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग ने भेल के साथ 23 हजार करोड़ रूपए का किया अनुबंध
ब्लाइंड क्रिकेट खिलाड़ियों को दी जाएंगी सभी सुविधाएँ : मंत्री कुशवाह
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री डॉ. खट्टर से की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्वालियर में आर्य की सुपुत्री के वैवाहिक कार्यक्रम में हुए शामिल