*भाजपा नगर मण्डल में आयोजित हुई त्रिदेव कार्यशाला*

भैंसदेही:-भाजपा नगर मंडल भैंसदेही में एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के तहत त्रिदेव कार्यशाला का आयोजन हुआ जिसमें बूथ अध्यक्ष,बूथ महामंत्री व बूथ बीएलए,सोशल मीडिया (त्रिदेव) प्रशिक्षण शिविर में सम्मिलित हुए।प्रथम सत्र में सांसद डी डी उइके ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष सोलंकी एवं मंडल के कार्यकारिणी सदस्यों ने सांसद डीडी उइके, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह किलेदार नगर परिषद के पूर्व नपा अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर,पूर्व नपा उपाध्यक्ष ऋषभदास सावरकर, पूर्व कोऑपरेटिव अध्यक्ष कृष्णराव नावगे, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष संजय तिवारी,वरिष्ठ भाजपा नेता ब्रह्मदेव पटेल,सुरेश पाल का पुष्पगुच्छ से सम्मान कर त्रिदेव कार्यशाला पर प्रकाश डाला, त्रिदेव शिविर के प्रथम सत्र में सांसद डीडी उइके ने भाजपा का इतिहास विचार विषय पर संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं को कहां की भारतीय जनता पार्टी देश को एक ऐसा सशक्त और खुशहाल देश बनाने के लिए प्रतिबद्ध है जो नवीन, प्रगतिशील होने के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित हो. भारतीय जनता पार्टी के लिए देश राष्ट्रहित सर्वोपरि है उन्होंने कहा कि इन्ही बूथअध्यक्षों, महामंत्री बीएलए के कारण मैं आज सांसद हूं . द्वितीय सत्र में जिला महामंत्री राहुल चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित होते हो कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, उन्होंने मध्यप्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जन हितेषी योजनाओं के संबंध में विस्तार पूर्वक बताया. तृतीय सत्र में पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह किलेदार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी छोटे छोटे कार्यकर्ताओं को महत्व एवं दायित्व देती है,उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की महत्वकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना आज छोटे छोटे कस्बे गांव में पहुंची है जिसका सीधा लाभ हितग्राही को मिला है गरीबों के सपने साकार हुए हैं,शिविर के समापन सत्र में विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संजय तिवारी जी ने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा सरकार की जन हितेषी योजनाएं का प्रचार प्रसार करने को लेकर आग्रह किया।इस कार्यशाला में दो सैकड़ा भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे मंच का संचालन महामंत्री केसर लोखंडे एवं आभार व्यक्त महामंत्री दिलीप घोरे द्वारा किया गया।