पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि
बैतूल
‘पुलिस स्मृति दिवस’ के अवसर पर सोमवार को पुलिस लाइन बैतूल में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई तथा शहीदों के परिजनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक 
निश्चल एन झारिया द्वारा शहीद जवानों के नाम का वाचन किया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक श्री झारिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी, एसडीओपी सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने देश की सेवा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीद पुलिसकर्मियों की शहादत को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री झारिया ने कहा कि आज के दिन लद्दाख के हार्ट स्प्रिंग क्षेत्र में देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए जीवन का बलिदान देने वाले सीआरपीएफ के 10 जवानों ने शहादत पाई थी। उनकी शहादत के कारण ही हमारी सीमाएं सुरक्षित रही। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में पुलिस विभाग द्वारा इन शहीदों की स्मृति में बलिदान दिवस आयोजित किया गया।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
जिला अस्पताल मे खुलेआम पैसों की मांग, पैसे नहीं दिए तो जच्चा बच्चा को जननी ने नहीं छोड़ा घर
तेज रफ्तार स्कार्पियो ने साईकिल सवार बुजुर्ग को उड़ाया
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी