मध्य प्रदेश में 9 आईएएस अधिकारियों के तबादले
भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर 9 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। मध्य प्रदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान से पहले ये तबादले किए हैं। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता को उज्जैन कमिश्नर बनाया गया है। उज्जैन संभाग के कमिश्नर डॉ. संजय गोयल को हटा कर तकनीकी शिक्षा, कौशव विकास एवं रोजगार विभाग का सचिव बनाया है।
वहीं, ग्वालियर राजस्व मंडल के सचिव बनाने के कुछ घंटे बाद ही आदेश को संशोधित कर छोटे सिंह को ग्वालियर संभाग के अपर आयुक्त (राजस्व) के पद पर पदस्थ किया गया है। ग्वालियर संभाग (राजस्व) अपर आयुक्त सपना निगम को ग्वालियर, राजस्व मंडल सचिव बनाया गया है। वहीं, मध्य प्रदेश शासन में उप सचिव राजीव रंजन मीना को विशेष कत्र्वस्थ अधिकारी सह आयुक्त संह संचालक संस्थागत वित्त बनाया गया है। इसके अलावा मध्य प्रदेश शासन में उप सचिव ऋषि गर्ग को कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग में उप सचिव पदस्थ किया गया है। स्वप्निल जी वानखेड़े को सतना में अपर कलेक्टर, संजना जैन को सतना जिला पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी और रेखा राठौर को खरगोन में अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया है।


IAS के फार्महाउस पर जुआ खेलते पकड़े गए 18 लोग, 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड
फारूक अब्दुल्ला पर हमला: उमर ने साझा की सुरक्षा की जानकारी
लोगों के लिए चुनौती – अत्यधिक गर्मी के कारण घर से बाहर निकलना मुश्किल
CM के दौरे से पहले जीतू पटवारी का पत्र, पांच मुद्दों पर मांगा जवाब
परमाणु हमले के बाद रेडिएशन से बचाव के लिए क्या है मेडिकल उपाय?