रोमांस और थ्रिलर से भरी सीरीज 'मूनवॉक' का ट्रेलर हुआ रिलीज
कॉमेडी थ्रिलर सीरीज 'मूनवॉक' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। सीरीज की कहानी डकैती, प्यार और वफादारी जैसे बहुत से पड़ावों से गुजरती नजर आ रही है। ये अनोखी कहानी दर्शकों के लिए जल्द आने वाली है। सीरीज का प्रीमियर 20 दिसंबर को जियो सिनेमा पर होगा। फिल्म में कॉमेडी के साथ रहस्य भरी कहानी दर्शकों को सुनने के लिए मिलेगी।
ट्रेलर में दिखी ये खास बात
इस सीरीज के ट्रेलर को देखते ही मुश्किल है कि आप अपनी हंसी रोक पाएं। ट्रेलर का डायलॉग है चोरी एक कला है और हम उसके कलाकार। फिल्म में एक तरफ प्रेम कहानी और रोमांस है, वहीं सस्पेंस भरी चोरी की दास्तां भी दिखाई दे रही है।
सीरीज की उत्सुकता जताते हुए समीर कोचर ने कहा, मैडी डकैती की दुनिया का सबसे बड़ा खिलाड़ी है। वह हमेशा एक कदम आगे रहता है, और उसके सौम्य बाहरी आवरण के नीचे एक गहरा पहलू छिपा है। इस सीरीज को लेकर हम सभी उत्साहित हैं। आशा है ये सीरीज दर्शकों को ड्रामा और मनोरंजन देगी।
अंशुमान पुष्कर ने कहा, मूनवॉक में काम करना मेरे लिए खास रहा। सेट पर सह कलाकारों के साथ काम करना बेहद यादगार रहा है। उन्होंने कहा, मुझे पूरा भरोसा है कि यह खुशी दर्शकों को स्क्रीन पर भी महसूस होगी।
कुछ ऐसी है फिल्म की कास्ट
सीरीज में अंशुमान पुष्कर (रामपुर के सबसे बड़ा चोर तरीक पांडे), दिल्ली के सबसे बड़े बदमाश मैडी (समीर कोचर) और एक अनमोल खजाने और अपने सपने संजोने वाली लड़की चांदनी का किरदार (निधि सिंह) निभाती नजर आएंगी। उनके अलावा सीरीज में शीबा चड्ढा और गीतांजलि कुलकर्णी भी नजर आने वाली हैं।


एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की