बैतूल बस स्टेंड पर शराबी युवकों का हंगामा,ट्रैफिक पुलिस पर किया हमला,तीन युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बैतूल बस स्टैंड पर शराबियों का हंगामा,ट्रैफिक जवान पर किया हमला,वीडियो हुआ वायरल
- बैतूल के सरदार विष्णु सिंह गोंड बस स्टैंड पर शराबियों ने जमकर उत्पात मचाया। हाथ में चाकू लेकर गाली-गलौज कर रहे शराबी युवकों ने बस स्टैंड पर दहशत फैला दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ट्रैफिक पुलिस जवान और अन्य पुलिसकर्मियों ने शराबी युवकों को पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान एक युवक ने ट्रैफिक पुलिस जवान पर हमला कर दिया और सिर से वार कर जवान को घायल कर दिया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि तीन शराबी युवक चाकू लेकर बस स्टैंड पर हंगामा कर रहे थे। पुलिस ने तीनों को चाकू सहित हिरासत में लिया है। इनमें से दो युवक आदतन अपराधी बताए जा रहे हैं,खास बात यह है कि एक आरोपी कल ही जेल से बाहर आया है। फिलहाल पुलिस ने तीनों शराबी युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।


सवाल सुनते ही नाराज हुए बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरमाया माहौल
फंसे निर्यातकों के लिए सरकार सक्रिय, पोर्ट्स को पारदर्शिता के निर्देश
भारतीय समुदाय पर भेदभाव का मामला, एचएएफ पहुंचा अदालत
सत्ता विरोधी लहर के बीच विकास बना बड़ा मुद्दा, केरल में दिलचस्प मुकाबला
लाल गेंद क्रिकेट से दूरी क्यों बना रहे हैं राशिद खान?
आदियाला जेल से जुड़े मामले में बड़ा एक्शन, इमरान खान परिवार पर आरोप
जनसभा में शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, हल्दिया की सभी सीटों पर बीजेपी की जीत का दावा