परम्परागत रूप से अब तक पुरूष प्रधान रहे
रायपुर : सेंटरिंग प्लेट का निर्माण परम्परागत रूप से पुरूष प्रधान रहा है, लेकिन अब रायगढ़ जिले की 100 स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने लोन लेकर सेंटरिंग प्लेट निर्माण का कार्य शुरू किया है। ये कार्य महिलाओं को न केवल एक स्थिर आय का स्रोत प्रदान कर रहे हैै, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में इनसे निमार्ण एवं विकास कार्य को गति मिली है, और महिलाएं भी आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर हुई हैं।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के सामूहिक विकास के लिए वित्तीय सहायता प्रदान किया जाता है। रायगढ़ विकास खण्ड में लगभग 100 समूह की महिलाओं ने संकुल एवं ग्राम संगठन से सीआईएफ राशि के तहत 60 हजार रुपये से लेकर 3 लाख रुपये तक का लोन प्राप्त किया है।
लोन की इस राशि से महिलाओं ने सेंटरिंग प्लेट बनवा कर उसे पीएम आवास सहित गांवों में चल रहे अन्य निर्माण कार्यों के लिए किराये पर उपलब्ध करवा रही हैं। इससे वे अब उद्यमिता की नई राह पर भी बढ़ चली हैं।
पीएम आवास से निकला आजीविका का मौका
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास निर्माण में इन सेंटरिंग प्लेट की आपूर्ति होने से निर्माण की गुणवत्ता में सुधार हो रहा है, पीएम आवास निर्माण में भी तेजी आई है।
लखपति दीदी बनने की राह पर अग्रसर
ग्राम पंचायत बनोरा निवासी पुष्पांजलि निषाद ने बताया कि पहले उनके समूह ने बैंक से सामूहिक लोन लेकर इस कार्य की शुरुआत की थी। शुरुआत में उन्होंने छोटे स्तर पर सेंटरिंग प्लेट का निर्माण किया और धीरे-धीरे काम को बढ़ाया। पहले इस काम के लिए उन्हें पर्याप्त वित्तीय मदद नहीं मिल रही थी, लेकिन बिहान योजना के अंतर्गत संकुल स्तरीय संगठन से मिले लोन के बाद उन्होंने इस कार्य को बड़े पैमाने पर कर रहे हैं। जिससे महिलाएं लखपति दीदी बनने की ओर अग्रसर हो रही हैं।


‘मेरे जीवन में हमेशा से…’ संजय दत्त की पोस्ट ने जीता फैंस का दिल
दिलजीत दोसांझ की पोस्ट के बाद बढ़ी अटकलें, फैंस कर रहे अलग-अलग कयास
‘तुम्बाड 2’ की शूटिंग शुरू, बड़े पैमाने पर जुटे जूनियर आर्टिस्ट और टेक्निकल स्टाफ
पवन कल्याण बोले- कुछ लोगों को सफलता जल्दी मिल जाती है, मैं संघर्ष करता रहा
आज भोपाल में बजेगा सायरन, प्रशासन ने कहा- घबराने की जरूरत नहीं
छुट्टी की तारीख बदली! MP में अब 28 मई को मनाया जाएगा बकरीद अवकाश
एशा देओल ने पिता धर्मेंद्र के लिए लिखी भावुक बात, फैंस भी हुए इमोशनल
जोया अख्तर के ऑफिस में चोरी का मामला, पुलिस ने उठाया बड़ा कदम