ग्राम कुंडई में खाई में ट्रैक्टर गिरने से ट्रैक्टर चालक की मौत
*ग्राम कुंडई में खाई में ट्रैक्टर गिरने से ट्रैक्टर चालक की मौत*
*मुलताई।*✍️ विजय खन्ना
थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडई में किसान के खेत में ट्रैक्टर रिवर्स करने के दौरान ट्रैक्टर खाई में गिर जाने से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई।
ग्राम कुंडई निवासी उमेश पिता सुखराम उईके 21 साल सोमवार अलसुबह 5 बजे के दरमियान ट्रैक्टर में कल्टीवेटर लगाकर खेत बनाने का कार्य कर रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर रिवर्स करते समय अचानक ट्रैक्टर खेत के किनारे स्थित गहरी खाई में गिर गया। लगभग 20 फीट गहरी खाई में ट्रैक्टर सहित गिरने से चालक उमेश की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उमेश का शव खाई से बाहर निकालकर पोस्ट मार्टम के लिए नगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना पर मर्ग कायम किया है।


Kolkata एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, इंडिगो विमान की जांच
श्रद्धालुओं के स्वागत में अनोखी प्रस्तुति, काशी विश्वनाथ मंदिर पर हाथ जोड़कर खड़े होंगे पुलिस कर्मचारी
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी