*12 जनवरी से होगा तीन दिवसीय ताप्ती महोत्सव का आयोजन*

*मुलताई।*✍️ विजय खन्ना

पवित्र नगरी में 12 जनवरी से तीन दिवसीय ताप्ती महोत्सव का आयोजन होगा। मंगलवार को संस्कृति संचालनालय की उपसंचालक वंदना पांडेय ने कलेक्टर और पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे को भेजे पत्र में महोत्सव के आयोजन की जानकारी दी है। एसडीएम हरसिमरनप्रीत कौर ने बताया ताप्ती महोत्सव का आयोजन 12 से 14 जनवरी तक होगा। कोविड के नियमों का पालन करते हुए तीन दिवसीय ताप्ती महोत्सव आयोजित किया जाएगा।
गौरतलब है कि ताप्ती महोत्सव के आयोजन को लेकर नगर के श्रद्धालुओं द्वारा सतत मांग की जा रही थी। वही विधायक सुखदेव पांसे ने बीते विधानसभा सत्र में भी ध्यानाकर्षण के माध्यम से ताप्ती महोत्सव के आयोजन में हो रही देरी पर आम जनता में आक्रोश होने का हवाला देते हुए जल्द से जल्द आयोजन किए जाने को लेकर सवाल उठाया था। 

*यह होंगे कार्यक्रम*
*12 जनवरी*
नृत्य नाटिका एवं सुगम संगीत,आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत नृत्य नाटिका- हमारी संस्कृति हमारी पहचान और
पार्श्व गायिका सुश्री पूर्णिमा श्रेष्ठ एवं ग्रुप मुंबई द्वारा सुगम संगीत की प्रस्तुति दी जाएंगी। 

*13 जनवरी*
लोकनृत्य एवं लोक गायन में सुश्री समप्रिया पूजा रायपुर- पण्डवानी गायन,
डीएल दाहिया रीवा- बघेली लोकगायन,
पूजा श्रीवास्तव सागर- अखाड़ा लोकनृत्य,
रूपसिंह बालाघाट- पंथी लोकनृत्य,
गंगाबिशन खंडेलवाल हरदा- काठी लोकनृत्य,बैले नृत्य नाटिका (राम की शक्ति पूजा) प्रस्तुत करेंगे। 

*14 जनवरी*
भक्ति संगीत एवं अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। जिसमे
सूर्यप्रकाश श्रीवास्तव मुंबई द्वारा भजन गायन स्थानीय लोक नृत्य,लोक गायन,
कवि सम्मेलन में कवि अरूण जैमिनी,आशीष अनल,राव अजातशत्रु, नरेश निर्भीक,कविता किरण,श्वेता सिंह कविताओं की प्रस्तुति देंगे।