*मॉडर्न स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का समापन
*मॉडर्न स्कूल में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव का समापन*
भैंसदेही मॉडर्न स्कूल भैंसदेही में तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। वार्षिक उत्सव का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष मनीष सोलंकी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह ठाकुर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवी सिंह ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश पाल, प्रमोद महाले, शहरी मंडल अध्यक्ष भाजपा केसर लोखंडे, महेश घोटेकर ने मां सरस्वती का पूजन एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर संस्था प्राचार्य पंकज नामदेव द्वारा संस्था के वार्षिक प्रतिवेदन का संबोधन कर बताया कि सन 2013 से स्वयंभू महाराज शैक्षणिक समिति द्वारा मॉडर्न स्कूल की स्थापना की गई। 100 बच्चों से प्रारंभ यह संस्था वर्तमान में 500 से अधिक विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रही है भविष्य में संस्था का उद्देश्य बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं व्यवसायिक शिक्षा प्रदान करना होगा। प्रथम दिन लगभग 300 से अधिक बच्चों ने मंच पर आकर प्रस्तुति दी, जिन्हें संस्था द्वारा शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। अंतिम दिन विद्यालय में बाल मेला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य पंकज जी नामदेव एवं पूर्व प्राचार्य अभिजीत सातपुते द्वारा रिबन काटकर एवं मां सरस्वती के पूजन के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा स्वादिष्ट व्यंजनों की स्टाल लगाकर बिक्री की गई। विज्ञान प्रदर्शनी में लगभग 100 से अधिक बच्चों ने अपने साइंस मॉडल प्रस्तुत किये।


छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला