दलित युवकों पर थर्ड डिग्री का इस्तेमाल, कांग्रेस नेता ने पुलिसकर्मियों पर निशाना साधा
देवास। मध्य प्रदेश के देवास में पुलिस थाने में दलितों के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस कर्मियों पर आरोप है कि तीन दलितों हिरासत में लेकर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। अब इस पर राजनीति हो रही है, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरुण यादव ने पुलिस महकमे पर आरोप लगाते हुए घटना में शामिल पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की मांग की है।
अरुण यादव ने एक्स पर किया पोस्ट
पूर्व कैबिनेट मंत्री अरुण यादव ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर कुछ युवकों का वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें उनके हाथ और पैर पर पट्टी बंधी हुई है और शरीर पर गंभीर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं।
थर्ड डिग्री टॉर्चर कर उनके नाखून तोड़ दिए गए
अरुण यादव ने लिखा कि ‘मध्य प्रदेश पुलिस की गुंडागर्दी चरम पर है। देवास के बावडिया थाने में 3 निर्दोष दलित युवकों रितेश, रवि एवं रितेश को बेरहमी से पीटा गया। थर्ड डिग्री टॉर्चर कर उनके नाखून तक तोड़ दिए गए। उन्होंने पुलिस कर्मियों पर सवाल करते हुए लिखा कि जब कोई ठोस सबूत नहीं मिला, फिर इतनी अमानवीय यातना क्यों की गयी? उन्होंने आगे लिखते डीजीपी से मांग की है कि तत्काल दोषी पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया जाए, हाई-लेवल जांच होनी चाहिए और दलित बच्चों को न्याय दो। दलितों पर अत्याचार अब और बर्दाश्त नहीं होगा।


कुछ घंटे पहले टली बैठक, फिर बदला कार्यक्रम; पंजाब कांग्रेस में आज होगी अहम बैठक
अनशन समाप्त करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने रखी बड़ी शर्त
सपा की महिला नेता सीमा राजभर पर कानूनी कार्रवाई, बलिया में दर्ज हुआ मुकदमा
बागी सांसदों के खिलाफ उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से राहत, लोकसभा सचिवालय समेत सभी पक्षों को नोटिस
भारत की QUAD बैठक में मजबूत मौजूदगी, जयशंकर ने सुरक्षा से लेकर सहयोग तक रखी बात
हथियारबंद बदमाशों से रहें सतर्क, 'चड्डी-बनियान गैंग' को लेकर अलर्ट जारी
राहुल गांधी का दावा- 10 साल में 152 पेपर लीक, एक भी दोषी को नहीं मिली सजा