21वीं सदी में भारतीय लोग दुनियाभर में अपना परचम लहरा रहे हैं। देखा जाए तो हर क्षेत्र में भारतीय अपनी कला का प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। इन्हीं में से एक क्षेत्र फिल्में भी है, जिसमें कई इंडियन आर्टिस्ट अपने काम का लोहा मनवा रहे हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे भारतीय फिल्मकारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने शानदार विदेशी फिल्में बनाई हैं। आइए देखते हैं लिस्ट

विधु विनोद चोपड़ा

विधु विनोद चोपड़ा बॉलीवुड के मशहूर फिल्म डायरेक्टर हैं। अपने करियर में उन्होंने बहुत सी फिल्मों का निर्माण किया है। उनकी ज्यादातर फिल्मों को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया है। वह परिंदा, मिशन कश्मीर जैसी फिल्में बना चुके हैं। वहीं, वह हॉलीवुड की फिल्म का भी निर्देशन कर चुके हैं। उन्होंने ब्लैक हॉर्सेस नाम की फिल्म बनाई थी, जिसे लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था।

शेखर कपूर

इस लिस्ट में शेखर कपूर का भी नाम शामिल है। शेखर कपूर को बॉलीवुड में मिस्टर इंडिया, बैंडिट क्वीन जैसी फिल्मों के लिए जाना जाते हैं। शेखर भी हॉलीवुड में अपना परचम लहरा चुके हैं। उन्होंने अब तक कई विदेशी फिल्म का निर्देशन किया है। उन्हें द फोर्थ वेदर और एलिजाबेथ वन जैसी फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है। उनकी यह दोनों फिल्में ऑस्कर के लिए भी नामांकित हो चुकी हैं। 

मीरा नायर

मीरा नायर को एक बेबाक निर्देशक के रूप में जाना जाता है। अक्सर वह लीक से हटकर फिल्में बनाने के लिए जानी जाती हैं। उनकी फिल्मों पर कई बार काफी ज्यादा विवाद भी खड़ा हो जाता है। मीरा नायर भी भारतीय मूल की महिला हैं, जिन्होंने हॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। अपने करियर में मीरा ने वाटर, द नेमसेक जैसी विदेशी फिल्में बनाई हैं।

एम नाइट श्यामलन

एम नाइट श्यामलन भारतीय मूल के निर्देशक हैं। उन्होंने अब तक कई शानदार फिल्मों का निर्माण किया है। पुडुचेरी में जन्मे श्यामलन ने अपने कला से विदेशी धरती पर खास पहचान बनाई है। उन्होंने द सिक्स्थ सेंस, अनब्रेकेबल और साइंस जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।

गुरिंदर चड्ढा

गुरिंदर चड्ढा भी अपने शानदार फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। साल 2004 में उन्होंने ब्राइड एंड प्रेज्यूडिश जैसी फिल्म बनाकर लोगों के दिलों में खास जगह बना ली थी। इसके अलावा उन्होंने वायसराय हाउस जैसी फिल्म का भी निर्देशन किया है। उनकी यह फिल्म कई विदेशी फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा रह चुकी है। इसे देखने के बाद लोगों ने फिल्म की जमकर तारीफ की थी।