*घर में ही फांसी के फंदे  पर झूलकर युवक ने दी जान*

मुलताई✍️ विजय खन्ना 

प्रभातपट्टन ब्लाक के ग्राम माजरी निवासी युवक ने घर में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
ग्राम माजरी निवासी दिनेश इवने  36 साल  बुधवार रात में स्वयं के घर के छत में पंखे के हुक से गमछे का फंदा बनाकर झूल गया। गुरुवार सुबह परिजन सोकर उठे तो घटना का खुलासा हुआ।
     मृतक के भाई नितेश इवने ने  बताया बुधवार रात 9:30 के दरमियान  परिवार के सभी सदस्य  खाना खाने के बाद सो गए थे। रात में दिनेश ने  कब फांसी लगा ली पता नहीं चला। गुरुवार  सुबह 6 बजे  उठकर देखा तो दिनेश फंदे पर लटका हुआ था। घटना की सूचना पर  मासोद  पुलिस चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक बसंत आहाके, प्रधान आरक्षक देवेंद्र प्रजापति, आरक्षक शिवराम परते,मेहमान सिंह मौके पर पहुंचे।और मौके का   पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उपनिरीक्षक श्री आहाके ने बताया 
 मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक  दो बच्चे का पिता था । दिनेश ने किन परिस्थितियों में फांसी लगाई इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।