लंदन । पुरुषों के लिए तीखे नैन नख्श वाली महिलाएं आकर्षण का केंद्र रहती हैं। ताजा मामले में एक विदेशी वेबसाइट ने अपने सर्वे में पाया कि सितंबर के महीने में लोग अपने जीवनसाथी को सबसे ज्यादा धोखा देते हैं। मगर धोखा देना महीने पर नहीं, इंसान पर निर्भर करता है। अगर वो अपने पार्टनर को चीट करना चाहता है तो वो महीने का इंतजार नहीं करेगा। इन दिनों एक महिला काफी चर्चा में है जिसका दावा है कि वो मर्दों को विवश कर देती है जिससे वो अपने पार्टनर को धोखा दे देते हैं। उसने बताया कि इसी वजह से उसे सितंबर का महीना पसंद है।
रिपोर्ट के अनुसार ग्वेनेथ ली खुद को सीरियल किलर की तरह सीरियल चीटर बताती हैं। उनका दावा है कि वो 1000 पुरुषों के साथ संबंध बना चुकी हैं। वो पुरुषों को मजबूर कर देती हैं कि वो अपने पार्टनर को धोखा देकर उनके नजीदक आएं। उन्होंने कहा कि सितंबर का महीना बेवफाई करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है, इसलिए उन्हें भी ये महीना बहुत पसंद है। 50 साल की ग्वेनेथ ने कहा कि उन्होंने कई शादीशुदा मर्दों के साथ भी संबंध बनाए हैं, साथ में अलग-अलग व्यवसाय के लोगों के साथ भी उनका अफेयर रहा है। फिल्म प्रोड्यूसर, फाइनैंस से जुड़े लोग, आदि जैसे कई लोगों के साथ उनका अफेयर अभी चल रहा है। वो मैरेड हैं मगर दूसरी महिला के साथ अफेयर चाहती हैं।
लंदन से लेकर कैलिफोर्निया तक ग्वेनेथ के अफेयर हैं। आपको बता दें कि इस स्टडी में पाया गया कि 32 प्रतिशत महिलाएं और 34 प्रतिशत मर्द गर्मियों के बाद सितंबर के महीने से अपने पार्टनर को धोखा देने की शुरुआत करते हैं। इस महीने में अन्य महीनों के मुकाबले 22 प्रतिशत ज्यादा चीटिंग के मामले शुरू होते हैं। ग्वेनेथ ने कहा कि वो तलाकशुदा हैं, उनकी पहले शादी हो चुकी थी। मगर अब वो किसी लंबे रिश्ते को नहीं चाहती हैं। उनका कहना है कि मर्द इसलिए धोखा देते हैं क्योंकि वो अपने पार्टनर को देखकर बोर हो जाते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि वो शादीशुदा मर्दों को और अमीरों को पसंद करती हैं जो उनके महंगे गिफ्ट दिलाते हैं और लंबे वक्त तक रिश्ता नहीं चाहते। उनको काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ता है मगर उन्हें इन बातों से फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने बताया कि कई औरतें उन्हें घर तोड़ने वाली महिला कहती हैं।