एस डीएम ने दुर्गा खाद बीज भंडार का किया निरीक्षण
दुर्गा खाद-बीज भंडार, खंडारा का औचक निरीक्षण
कलेक्टर के निर्देशानुसार मंगलवार को डॉ. अभिजीत सिंह, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बैतूल द्वारा ग्राम खंडारा स्थित मां दुर्गा खाद-बीज भंडार एवं कृषि सेवा केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान खाद एवं बीज के स्टॉक, विक्रय एवं भंडारण व्यवस्था, स्टॉक रजिस्टर, विक्रय पंजी, लाइसेंस तथा अन्य आवश्यक अभिलेखों का परीक्षण किया गया। साथ ही किसानों को निर्धारित दरों पर गुणवत्तापूर्ण खाद एवं बीज तथा समस्त अभिलेख अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।
डॉ. सिंह ने केंद्र संचालक को शासन के नियमों एवं निर्देशों का पूर्णतः पालन करने, खाद-बीज उपलब्ध रखने तथा किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कृषि आदानों की उपलब्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ऐसे निरीक्षण निरंतर किए जाएंगे तथा अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


पुणे में सिलिंडर फटा, आग भड़की, 1 की जान गई, 2 घायल
खाने की ये छोटी गलती पड़ सकती है भारी, गैस और अपच से हो सकते हैं परेशान
दिल, दिमाग और किडनी पर असर, हाई कोलेस्ट्रॉल क्यों है खामोश खतरा?
नर्मदा पाइपलाइन फटने से जल संकट, Indore की 50 टंकियों पर असर
टीम इंडिया की सबसे बड़ी दुविधा, पंत और जुरेल में किसे मिलेगा मौका?
उज्जैन में ड्रग्स तस्करी का बड़ा खुलासा, शिप्रा एक्सप्रेस से मिली खेप
सद्बुद्धि हवन के माध्यम से एनएसयूआई ने किया नाम बदलने का विरोध
पीएम मोदी ने सूरत में किया औद्योगिक परिसर का निरीक्षण, हजीरा में L&T यूनिट शामिल