Sdm,sdop ने किया लाइसेंसी मैगजीन और पटाखा गोदामों का निरीक्षण
बैतूल l कलेक्टर
डॉ सौरभ सोनवाने के निर्देशानुसार डॉ. अभिजीत सिंह SDM betul द्वारा SDOP बैतूल सुनील लाटा के साथ बैतूल क्षेत्र स्थित अनुज्ञाधारी मैगजीन ववं फायर वर्क्स (पटाखा) दुकान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकान/गोदाम में पटाखों के भंडारण, सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई।
दुकान का लाइसेंस एवं अनुमति पत्र का परीक्षण किया गया। अग्निशमन यंत्र (Fire Extinguisher) की उपलब्धता एवं उसकी वैधता की जांच की गई। सुरक्षित भंडारण एवं निर्धारित मानकों के पालन का निरीक्षण किया गया। विद्युत व्यवस्था एवं आग से सुरक्षा के उपायों की जांच की गई। डॉ.सिंह ने सुरक्षा के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए |
1.स्टॉक एरिया (Stock Area) के चारों तरफ सुरक्षा की दृष्टि से बाउंड्री वॉल को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
2. मैगजीन परिसर के आसपास स्थित सूखी झाड़ियों एवं घास की नियमित साफ-सफाई कराने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे अग्नि दुर्घटना की संभावना को रोका जा सके।
3.आपातकालीन स्थिति एवं अग्निशमन कार्य हेतु मौके पर पर्याप्त पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
4.मैगजीन परिसर में सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक मानकों का पालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
5.अग्नि सुरक्षा उपकरणों का नियमित परीक्षण एवं रख-रखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


इस वर्ष पूर्ण क्षमता से भरा जाएगा निर्गुड़ जलाशय, कलेक्टर डॉ सोनवणे ने किया निरीक्षण
राशन दुकान में अनियमितता पर सेल्समैन-सचिव को तत्काल हटाने के दिए निर्देश
भूकंप के झटकों से जापान में दहशत, लोग घरों से बाहर निकले
टीएमसी में नई जिम्मेदारी से सियासी टकराव, कल्याण बनर्जी बने निशाने पर
स्व सहायता समूह की महिलाओं से कलेक्टर डॉ सोनवणे ने की चर्चा, प्राथमिकता के आधार पर आजीविका भवन प्रस्तावित करने के निर्देश
कलेक्टर डॉ.सोनवणे ने कन्या शिक्षा परिसर और उपार्जन केन्द्र दनोरा का किया निरीक्षण
Sdm,sdop ने किया लाइसेंसी मैगजीन और पटाखा गोदामों का निरीक्षण
पूर्व विधायक की पत्नी और बेटे को भी 10-10 साल कैद की सजा