*हाइवे के परमंडल जोड़ से नगर में आंतरिक आवागमन के लिए ओवर ब्रिज के साथ नगरीय क्षेत्र में  फोरलेन सड़क निर्माण की  प्रक्रिया ने पकड़ी गति*

*विधायक चंद्रशेखर देशमुख के सार्थक हो रहे प्रयास* 

मुलताई ✍️ विजय खन्ना 


फोरलेन हाईवे के  परमंडल जोड़ से मुलताई शहर में आंतरिक आवागमन के लिए  जोड पर ओवरब्रिज का निर्माण और जोड़ से नगर के मध्य से  गुजरते हुए मासोद नाका होकर कामथ तिराहे तक कुल7.80 किलोमीटर फोरलेन सड़क निर्माण के लिए 40 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृति जारी करने को लेकर उच्चस्तर पर जारी प्रक्रिया ने गति पकड़ ली है। विधायक चंद्रशेखर देशमुख के द्वारा की गई मांग के उपरांत हाल ही में अधीक्षण यंत्री कार्यालय  मुख्य अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र लोक निर्माण विभाग भोपाल ने कार्यपालन यंत्री राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग इंदौर को पत्र जारी कर इस संबंध में अपना अभिमत/ प्रतिवेदन तत्काल उनके कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
भाजपा  विधानसभा मीडिया संयोजक रामचरण मालवीय और भाजपा मीडिया प्रभारी राघवेंद्र रघुवंशी ने  जारी प्रेस विज्ञप्ति में  बताया  विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने नगर वासियों  द्वारा लंबे समय  से की जा रही मांग को संज्ञान में लेते हुए  नगर में फोरलेन हाईवे के परमंडल जोड़ से आंतरिक आवागमन के लिए फोरलेन जोड़ पर ओवर ब्रिज निर्माण और फोरलेन जोड़ से मासोद नाका होकर कामथ तिराहे तक 7.80 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क निर्माण जल्द कराने के संबंध में बीते  18 दिसंबर 2023 और  16 जनवरी 2024 को  मुख्य अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र लोक निर्माण विभाग भोपाल को पत्र  लिखा था । 
विधायक चंद्रशेखर देशमुख द्वारा लिखे पत्र  पर अधीक्षण यंत्री कार्यालय मुख्य अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र लोक निर्माण विभाग भोपाल द्वारा इन निर्माण कार्यों  के संबंध में स्पष्ट अभिमत प्रतिवेदन प्रस्तुत करने हेतु  बीते 21 फरवरी कार्यपालन यंत्री राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग संभाग इंदौर को पत्र लिखा है l इस पत्र में आंतरिक आवागमन हेतु फोरलेन सड़क पर ओवर ब्रिज का निर्माण एवं फोरलेन जोड़ से मासोद नाका होकर कामथ तिराहे तक 7.80 किलोमीटर फोरलेन सड़क निर्माण हेतु राशि 40 करोड़ रूपए की स्वीकृति जारी करने का उल्लेख है । गौरतलब है कि अधीक्षण यंत्री के द्वारा जारी पत्र के बाद इन दोनों निर्माण कार्यों के मूर्तरूप लेने की  उम्मीद  बढ़ गई है। जहा फोरलेन हाईवे के परमंडल जोड़ पर ओवर ब्रिज निर्माण से दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा ।वही नगर के मध्य से गुजरने वाले मार्ग के फोरलेन मार्ग में तब्दील होने से आए दिन वाहनों के आवागमन के दौरान होने वाली दिक्कतों से निजात मिलेगी।