युवती को डसने वाले कोबरा नाग का किया रेस्क्यू
ग्रामीण युवती को डसने वाले कोबरा नाग का किया रेस्क्यू
बैतूल मप्र l बैतूल के ग्राम बज़रवाडा में बीती रात एक युवती को सांप ने डस लिया था जिसके बाद महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जंहा महिला की हालत नाजुक बनी हुई है l इसी दौरान जिस कोबरा ने युवती को डसा था उसका भी सर्प मित्रों ने
रेस्क्यू कर लिया गया । कोबरा उसी घर के आंगन में एक पानी के टैंक के नीचे छिपा बैठा था । गनीमत ये रही कि कोबरा को पकड़ लिया गया वरना परिवार और आसपास के लोगों को भी कोबरा नुकसान पहुंचा सकता था । कोबरा के रेस्क्यू का भी वीडियो सामने आया है ।
हर मर्ज की दवा है लेकिन अंधविश्वास की कोई दवा नहीं । इसकी एक बानगी देखने मिली बैतूल के जिला अस्पताल में जहां सर्पदंश से पीड़ित एक युवती को इलाज के लिए भर्ती किया गया था । डॉक्टरी इलाज जारी था लेकिन युवती के परिजन अपने साथ एक तांत्रिक को भी लेकर आए थे जिसने नर्सिंग स्टाफ की गैरमौजूदगी में झाडफ़ूंक का खेल शुरू कर दिया । तांत्रिक मंत्र उच्चारण के साथ झाडफ़ूंक कर रहा था और अंधविश्वास का ये खेल कैमरे में कैद हो गया । जिला अस्पताल प्रबंधन को सूचना मिलते ही डॉक्टरों ने तांत्रिक को तत्काल जिला अस्पताल से बाहर का रास्ता दिखाया और युवती के परिजनों को झांड़फूंक ना करने की सख्त हिदायत दी है। बैतूल के जिला अस्पताल में सिविल सर्जन के मुताबिक सर्पदंश का इलाज झांड़फूंक से करना खतरनाक साबित हो सकता है । जिले के सरकारी अस्पतालो में सर्पदंश की दवाएं उपलब्ध हैं इसलिए लोग अंधविश्वास में ना पड़े और सर्पदंश होने पर पीड़ित को तत्काल नजदीकी अस्पताल लेकर जाएं ।


चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक