*किशोरी का अपहरण कर राजकोट ले गया था आरोपी*, *पुलिस ने आरोपी और सहयोगी को गिरफ्तार कर किशोरी को किया  दस्तयाब*

मुलताई✍️ विजय खन्ना 

थाना क्षेत्र के एक ग्राम की निवासी 17 वर्षीय किशोरी का अपहरण करने वाले युवक और उसे सहयोग करने वाले आरोपी को पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक किशोरी को अपहरण कर गुजरात के राजकोट लेकर गया था।
थाना प्रभारी प्रज्ञा शर्मा ने बताया बीते 4 मार्च को किशोरी की मां ने पुलिस थाना पहुंचकर अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए
राजा पिता रफीक अली पर बालिका के अपहरण का संदेह जाहिर किया था। फरियादिया की रिपोर्ट पर संदेही आरोपी के खिलाफ धारा 363 के तहत केस दर्ज विवेचना में लिया।और किशोरी  की खोजबीन के लिए  वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक रघु काकोडे , छत्रपाल धुर्वे,प्रधान आरक्षक सुशील धुर्वे, आरक्षक शिवराज धाकड़, महिला आरक्षक मनीषा बारस्कर की टीम गठित की। टीम को मोबाइल लोकेशन के आधार पर राजा अली की राजकोट गुजरात में होने की लोकेशन मिली। जिसके चलते टीम राजकोट रवाना हुई।और बीते 7 मार्च को  लोकेशन के आधार पर  दबिश दी। दबिश के दौरान  राजा पिता रफीक अली के साथ किशोरी मिली।टीम ने  आरोपी  राजा पिता रफीक अली  निवासी ग्राम तिवरखेड़ को पकड़कर उसके कब्जे से किशोरी को दस्तायाब किया। साथ ही अपहरण में सहयोग करने वाले आकाश पिता बबलू  सुरदुसे निवासी तिवरखेड़ को भी पकड़कर  दोनो आरोपियों और किशोरी  को  मुलताई लाया। आरोपी राजा अली और आकाश को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।वही किशोरी को परिजनों को सुपुर्द किया। पुलिस ने बताया आरोपी आकाश राजकोट में रहकर काम करता था। आकाश ने ही राजा अली और किशोरी के ठहरने का इंतजाम किया था। उपनिरीक्षक श्री रघु काकोडे ने बताया प्रकरण में धारा 366, 376 और पोक्सो एक्ट की धारा 5/6 का इजाफा कर विवेचना की जा रही है।