टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क का भारत दौरा टला
टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क का भारत दौरा टला है। बताया गया है कि मस्क ने खुद इस दौरे को कुछ समय के लिए स्थगित करने का फैसला किया। बता दें कि मस्क सोमवार को ही भारत आकर पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने वाले थे।मस्क ने इसे लेकर एक्स पर अपने हैंडल से पोस्ट भी किया। उन्होंने कहा, "दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुझे टेस्ला के प्रति जिम्मेदारी के चलते भारत दौरा टालना पड़ रहा है। लेकिन मैं इस साल ही भारत आने का मौका देख रहा हूं।"रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले की जानकारी रखने वाले तीन लोगों ने मस्क के दौरे के टलने की पुष्टि की है। हालांकि, इसके कारणों का खुलासा नहीं किया गया है। टेस्ला और भारत सरकार की तरफ से भी इस पर अब तक कोई बयान जारी नहीं किया गया है।गौरतलब है कि पिछले हफ्ते ही एलन मस्क ने खुद भारत दौरे की पुष्टि की थी। हालांकि, उनके दौरे से जुड़ी डिटेल्स को गुप्त रखा गया था। सूत्रों ने दावा किया था कि मस्क की यह यात्रा संभावित रूप से टेस्ला के निवेश योजनाओं और देश में एक नया कारखाना खोलने की घोषणा के साथ होगी।


Mahashivratri 2026: शिवलिंग में विराजमान है पूरा शिव परिवार... जानिए कौन-कौन हैं विराजमान
नई सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने पर घिरी सपा, भाजपा ने कसा तंज
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद
IND vs PAK T20 World Cup 2025: बारिश के खतरे के बीच महामुकाबला
‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, उसमें बैठा है एक गुंडा’, नई बन रही सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने वाले SP नेता पर BJP का हमला
वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवां’ का रोमांटिक गाना, सलमान और चित्रांगदा की दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री
Kolkata एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, इंडिगो विमान की जांच
‘शाहरुख मुझसे बेहतर एक्टर’, हॉलीवुड स्टार जेसन मोमोआ ने की किंग खान की तारीफ; पहली मुलाकात को किया याद